जब पैसे चाहिए थे तब.....! राज बब्बर की बेइज्जती करने पर बेटे आर्य बब्बर ने सौतेले भाई प्रतीक पर लगाया आरोप

आर्या ने कथित तौर पर आरोप लगाया कि राज बब्बर और उनकी पहली पत्नी नादिरा बब्बर से दूरी बनाने के बावजूद वह अपने पिता से फाइनेंशियल सपोर्ट लेते थे. उन्होंने कहा, जब आपका करियर अच्छा नहीं चल रहा था और आपको पिता से काम चलाने के लिए पॉकेट मनी चाहिए थे. 

जब पैसे चाहिए थे तब.....! राज बब्बर की बेइज्जती करने पर बेटे आर्य बब्बर ने सौतेले भाई प्रतीक पर लगाया आरोप

प्रतीक स्मिता पाटिल का पिता और दिग्गज एक्टर राज बब्बर के साथ रिश्ता काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं दोनों के रिश्ते तब खराब हुए जब प्रतीक ने अपनी दूसरी शादी पर कथित तौर पर पापा राज बब्बर और उनके परिवार को न्यौता नहीं दिया. 

इतना ही नहीं उन्होंने प्रतीक बब्बर से अपना नाम प्रतीक स्मिता पाटिल रख दिया. इसी को लेकर हाल ही में राज बब्बर की पहली शादी से हुए बेटे आर्या बब्बर ने रिएक्शन दिया और प्रतीक पर पिता का फायदा उठाने का आरोप लगाया. 

विक्की लालवानी को हाल ही में दिए इंटरव्यू में आर्या बब्बर ने  बताया कि कैसे उनके परिवार ने सालों तक प्रतीक के साथ अपने रिश्ते को बड़े ही नाजुक तरीके से संवारने की कोशिश की थी. 

लेकिन जब प्रतीक ने अचानक उनसे सारे रिश्ते तोड़े तो वह हैरान रह गए. आर्य ने बताया कि अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद प्रतीक ने उनसे हर तरह का संपर्क बंद कर दिया और उनके किसी भी मैसेज का कभी जवाब नहीं दिया. 

आर्या ने कथित तौर पर आरोप लगाया कि राज बब्बर और उनकी पहली पत्नी नादिरा बब्बर से दूरी बनाने के बावजूद वह अपने पिता से फाइनेंशियल सपोर्ट लेते थे. उन्होंने कहा, जब आपका करियर अच्छा नहीं चल रहा था और आपको पिता से काम चलाने के लिए पॉकेट मनी चाहिए थे. 

तब वह आपके पिता थे. जब आप उस घर में रहना चाहते थे, जो आपके पिता ने स्मिता मां के लिए खरीदा था तो वह आपके पिता थे. जब आपको फायदा चाहिए था तो वह आपके पिता थे. लेकिन आपको उन्हें समाज में सम्मान देना था तो वह आपके पिता नहीं थे. यह क्या है.