एकाक्षी नारियल के ये उपाय करते हैं झमाझम पैसों की बरसात, कर देते है मालामाल
एकाक्षी नारियल मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है. ऐसी मान्यता है कि जिस पूजा या हवन में एकाक्षी नारियल का इस्तेमाल किया जाता है, वहां मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है. नकारात्मक शक्तियों से बचाव होता है और घर में सकारात्मकता बनी रहती है। यही नहीं इस तरह का नारियल घर की आर्थिक स्थिति को भी ठीक से बनाए रखने में मदद करता है।
सनातन हिन्दू धर्म में पूजा -पाठ के दौरान कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल होता है जिससे आपको लाभ मिल सकता है। पूजा-पाठ में विशेष रूप से नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। यही नहीं कोई भी पूजन या हवन इसके बिना अधूरा माना जाता है।
इसे श्री फल भी कहा जाता है क्योंकि ये माता लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि यदि पूजा के दौरान नारियल का इस्तेमाल किया जाता है तो माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यही नहीं किसी भी शुभ काम में या कोई नई वस्तु खरीदने पर नारियल तोड़ने की प्रथा भी सदियों से चली आ रही है।
क्या आप एकाक्षी नारियल के बारे में जानते हैं. एकाक्षी नारियल मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है. ऐसी मान्यता है कि जिस पूजा या हवन में एकाक्षी नारियल का इस्तेमाल किया जाता है, वहां मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है. दिवाली पूजा में विशेष रूप से एकाक्षी नारियल का इस्तेमाल किया जाता है.
आमतौर पर हम जानते हैं कि नारियल के सिर पर तीन बिंदु वाली आंखें होती हैं लेकिन इस नारियल की एक आंख होती है। एक आंख वाले नारियल को एकाक्षी नारियल के नाम से भी जाना जाता है और यह लाखों में से कोई एक नारियल में ही पाया जा सकता है।
यह नारियल भगवान शिव की तीसरी आंखका प्रतीक माना जाता है। यदि आपके घर में ऐसा नारियल रखा हुआ है तो नकारात्मक शक्तियों से बचाव होता है और घर में सकारात्मकता बनी रहती है। यही नहीं इस तरह का नारियल घर की आर्थिक स्थिति को भी ठीक से बनाए रखने में मदद करता है।
अगर आप एकाक्षी नारियल को घर में सही तरीके से इस्तेमाल करती हैं और इससे जुड़े कुछ ज्योतिष उपायों को आजमाती हैं तो आपको कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है और धन लाभ भी हो सकता है। आइए जानें इससे जुड़े कुछ ज्योतिष उपायों के बारे में।
पूजा के स्थान पर रखें-
अगर आपको बिना वजह कई नुकसान होते हैं और आप उनके कारण नहीं जान पा रहे हैं तो आप घर में गुड लक लाने के लिए एकाक्षी नारियल को पूजा के स्थान पर रखें। पूजा के स्थान पर रखने के साथ इसकी नियमित पूजा भी करें। आप इसमें सिंदूर लगाएं और इसकी पूजा भी नियम से करें। इस उपाय से आपके घर में गुडलक आएगा और बिगड़ते हुए काम भी बनने लगेंगे।
घर की तिजोरी में रखें-
अगर आप पैसों की कमी से परेशान रहती हैं तो इसे घर की तिजोरी या पैसों के स्थान पर रखें। इस उपाय से आपके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी और आपका व्यर्थ में खर्च होने वाला धन बचेगा। ये उपाय आपको जल्द ही धनवान बनाने में मदद करेगा और सभी कामों में सफलता दिलाएगा। ये उपाय आपको किसी भी कर्ज से मुक्ति भी दिलाएगा और अगर आप जीवन में असफल हो रही हैं तो उसके कारण भी आपको जल्द पता चलेंगे, जिससे आप समस्याओं से बाहर निकल पाएं।
बच्चो को पढाई में एकाग्रता बढ़ाता है -
एकाक्षी नारियल घर में रखने से देवी देवताओं का आर्शिवाद हमेशा बना रहता है. यदि बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता तो इसे उनके स्टडी रूम में रख दें इससे एकाग्रता बढ़ेगी. एकाक्षी नारियल सफलता का एक उचित माध्यम है.
धन में वृद्धि के लिए उपाय
शास्त्रों में एकाक्षी नारियल को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। जिन घरों में एकाक्षी नारियल रखा होता है और नियमित रूप से इसकी पूजा होता है वहां पर देवी लक्ष्मी का वास होता है। ऐसी मान्यता है कि जब भी रवि-पुष्य नक्षत्र पड़ता है तो इस दिन पूजा स्थल पर एकाक्षी नारियल को स्थापित करना चाहिए। ऐसा करने से धन में बढ़ोतरी और सुख-सुविधा की प्राप्ति होती है। इस उपाय से घर में फैली आर्थिक समस्याओं से निजात मिल जाती है।
मां दुर्गा को करें चढ़ाएं एकाक्षी नारियल
अगर आपके घर में धन संबंधित परेशानियां होती है तो सोमवार के दिन मां दुर्गा के मंदिर में जाकर उनके चरणों में एकाक्षी नारियल चढ़ाएं। इस उपाय से आपके घर में सुख-शांति बनी रहती है।
एकाक्षी नारियल हनुमान जी अर्पित करने के लाभ
जो लोग लगातार अपने शत्रुओं से परेशान रहते हैं वे मंगलवार को नारियल के ऊपर सिंदूर से स्वास्तिक लगाकर हनुमान जी के चरण में अर्पित कर दें। इस उपाय से जल्द ही आपको शत्रुओं पर विजय की प्राप्ति होगी।
ग्रह-दोषों से मुक्ति के लिए
जिन लोगों के ऊपर ग्रह दोष होता है या फिर शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और शनि की महादशा चल रही हो तो इनके बुरे प्रभावों से मुक्ति के लिए एकाक्षी नारियल को किसी पवित्र नदी में प्रभावित कर दें। इस उपाय से ग्रह दोष जल्द ही समाप्त हो जाएंगे और घर में धन-दौलत और सुख-शांति लौट आएगी।
एकाक्षी नारियल के फायदे -
ऐसा कहा जाता है कि एकाक्षी नारियल वाले घर में किसी भी प्रकार की बाधाएं नहीं आती हैं और धन का आगमन बना रहता है।
यह नारियल बहुत ही शुभ और उपयोगी होता है और देवी-देवताओं की कृपा पाने का सर्वोत्तम उपाय माना जाता है। इससे आपको मानसिक शांति मिलती है।
एकाक्षी नारियल धन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है और जीवन में कभी भी आपको धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।
एकाक्षी नारियल आपको एकाग्रता विकसित करने में मदद करता है। आप इसे बच्चे के स्टडी रूम में भी रख सकती हैं।
एकाक्षी नारियल का दैनिक जीवन और धर्म दोनों के लिए विशेष महत्व है। हालांकि इसे हासिल करना मुश्किल होने के बावजूद, यह सफलता का एक बहुत ही उपयोगी माध्यम है।
डिस्क्लेमर : यह लेख सामान्य प्रचिलित मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी उपाय को करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले।
What's Your Reaction?
Like
25
Dislike
0
Love
11
Funny
4
Wow
10
Sad
1
Angry
1
Comments (0)