लखनऊ में 500 से ज्यादा छात्रों की फीस लेकर कोचिंग संचालक फरार, लटका मिला ताला

गैलेक्सी क्लासेज में SSC, UP पुलिस, TET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती थी। छात्रों के मुताबिक, उनसे करीब 15 हजार रुपये सालाना के हिसाब से फीस ली गई थी। और तो और कई महीनों से टीचरों को भी सैलरी नहीं दी गई थी। अब जब छात्र कोचिंग पहुंचे तो ताला लटका मिला। इस पूरे मामले में कोचिंग का मालिक और मैनेजर दोनों फरार बताए जा रहे हैं।

Sep 09, 2026 - 20:38
0 7
लखनऊ में 500 से ज्यादा छात्रों की फीस लेकर कोचिंग संचालक फरार, लटका मिला ताला


राजधानी लखनऊ के कपूरथला इलाके में एक कोचिंग संस्थान के अचानक बंद होने से सैकड़ों छात्रों में हड़कंप मच गया। आरोप है कि गैलेक्सी क्लासेज नाम की कोचिंग के संचालक ने 500 से ज्यादा छात्रों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के नाम पर फीस वसूली और अब संस्थान बंद कर फरार हो गया है।


बताया जा रहा है कि गैलेक्सी क्लासेज में SSC, UP पुलिस, TET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती थी। छात्रों के मुताबिक, उनसे करीब 15 हजार रुपये सालाना के हिसाब से फीस ली गई थी। 


और तो और कई महीनों से टीचरों को भी सैलरी नहीं दी गई थी। अब जब छात्र कोचिंग पहुंचे तो ताला लटका मिला। इस पूरे मामले में कोचिंग का मालिक और मैनेजर दोनों फरार बताए जा रहे हैं।


पुलिस ने कोचिंग के पीड़ित छात्रों से तहरीर ली गई है। कोचिंग संचालकों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, मगर उनके मोबाइल स्विच ऑफ जा रहे हैं। जांच के दौरान जो भी साक्ष्य मिलेंगे, उस आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User