Jana Nayagan: कैसी है थलापति विजय की आखिरी फिल्म!सिनेमाघरों में रिलीज हुई जन नायकन;जश्न में डूबे फैंस 

फिल्म 'जन नायकन' बतौर एक्टर विजय की आखिरी फिल्म कही जा रही है। अब वे पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हैं और राज्य के मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म को देखने पहुंचे दर्शकों ने जैसे ही स्क्रीन पर अभिनेता को देखा वे क्रेजी हो गए। सामूहिक रूप से नाचने लगे।

Jul 23, 2026 - 13:06
0 16
Jana Nayagan: कैसी है थलापति विजय की आखिरी फिल्म!सिनेमाघरों में रिलीज हुई जन नायकन;जश्न में डूबे फैंस 

फिल्म 'जन नायकन' आज 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अपनी मूल रिलीज से करीब सात महीने की देरी से फिल्म ने दस्तक दी है। इस मौके पर थलापति के फैंस किसी उत्सव की तरह जश्न मना रहे हैं और फिल्म का भव्य स्वागत किया है। कई जगह सांस्कृतिक आयोजन किए गए हैं।


फिल्म 'जन नायकन' बतौर एक्टर विजय की आखिरी फिल्म कही जा रही है। अब वे पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हैं और राज्य के मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म को देखने पहुंचे दर्शकों ने जैसे ही स्क्रीन पर अभिनेता को देखा वे क्रेजी हो गए। सामूहिक रूप से नाचने लगे।
 
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, तमिलनाडु में बुधवार शाम को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की फिल्म 'जन नायकन' की थिएटर रिलीज का जश्न मनाया गया। इस दौरान प्रोफेशनल लाइटिंग सिस्टम से चमकीले रंगों के साथ खास डांस शो आयोजित किए गए। 


चेन्नई में वुडलैंड्स और कैसीनो जैसे थिएटरों में फिल्म के आगमन पर खास सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विजय का स्वागत करने के लिए रात को आसमान में लेजर बीम छोड़ी गईं और प्रशंसकों ने जोशीले गानों पर झूमकर डांस किया।


अब जब आज गुरुवार को फिल्म रिलीज हो गई है तो सिनेमाघरों में भी खूब रौनक है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें विजय की फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों की खुशी देखते बन रही है।


फिल्म देखने के लिए बुधवार शाम से ही दर्शक जुटने लगे। रात को बड़ी संख्या में दर्शकों ने फिल्म के स्वागत में डांस करते हुए जश्न मनाया। इस दौरान विजय की राजनीतिक पार्टी टीवीके के झंडे भी फहराए गए। बता दें कि एच. विनोद निर्देशित इस फिल्म में विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और प्रकाश राज जैसे सितारे भी हैं।


बता दे कि जनवरी 2026 से लगातार पोस्टपोन हो रही फिल्म को थियेटरों में जगह मिल गई है. एच. विनोथ द्वारा निर्देशित जन नायकन में बॉलीवुड सुपरस्टार बॉबी देओल और पूजा हेगड़े भी नजर आ रहे हैं. 


फिल्म रिलीज से पहले से चर्चा में बनी हुई है क्योंकि यह विजय की आखिरी फिल्म होने वाली है, जिसके चलते फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले विजय के फैंस जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि फैंस रिव्यू से हटकर फिल्म कैसी है आइए आपको बताते हैं. 


फिल्म की शुरूआत थलापति विजय की धांसू एंट्री से होती दिख रही है. फिल्म की शुरूआत थलापति की जेल की फाइट से होती है. 10 मिनट का फाइट सीन विजय के फैंस के लिए ट्रीट से कम नहीं है. बॉबी देओल की विलन के रोल में एक्शन वाली एंट्री देखने को मिलती है. फिल्म के पहले 25 मिनट में बस एक्शन और सिर्फ एक्शन देखने को मिल रहा है. 


विजय जेल से बाहर आता है. लेकिन कुछ ऐसा होता है कि उस पर उसकी मदद करने वाले जेलर की बेटी की जिम्मेदारी आ जाती है. ममता बैजू ने थलापति की बेटी का रोल निभाया है. फिल्म में भी विजय के किरदार का नाम थलापति है.

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 7
Funny Funny 2
Wow Wow 5
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User