india vs Pakistan hockey World Cup: हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से कुचला
एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के पूल-डी मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने 2-2 गोल दागे, जबकि हार्दिक सिंह ने एक गोल किया. पाकिस्तान की ओर से शाहिद हन्नान ने दो और सुफियान खान ने एक गोल किया. इस शानदार जीत के साथ भारत 6 अंकों के साथ पूल-डी में दूसरे स्थान पर रहते हुए अगले दौर में पहुंच गया, जबकि पाकिस्तान दो हार और एक ड्रॉ के साथ सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया.
भारत ने एफआईएच मेंस हॉकी विश्व कप में अपने शानदार और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 5-3 से हराकर यादगार जीत दर्ज की. मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम ने पाकिस्तन की रक्षापंक्ति पर दबाव बनाए रखा, जिसका फल उन्हें खेल के पांचवें ही मिनट में मिला जब कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई.
इसके बाद 11वें मिनट में अभिषेक ने एक बेहतरीन फील्ड गोल करके भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया. दूसरे क्वार्टर में खेल और रोमांचक हो गया; 21वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर अपने ड्रैग-फ्लिक का जलवा दिखाते हुए पेनल्टी कॉर्नर से भारत का तीसरा गोल दागा.
हालांकि पाकिस्तान ने भी वापसी की कोशिश की और 22वें मिनट में हन्नान शाहिद ने मैदानी गोल कर स्कोर 3-1 किया. मैच के 24वें मिनट में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला, जब पहले भारत की तरफ से अभिषेक ने अपना दूसरा फील्ड गोल दागा और उसी मिनट पाकिस्तान के सुफियान खान ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 4-2 कर दिया.
हाफ टाइम के बाद भी भारतीय टीम ने अपने आक्रमण की धार कम नहीं होने दी. मैच के 34वें मिनट में भारत को मिले पेनल्टी स्ट्रोक को हार्दिक सिंह ने बिना किसी गलती के गोल में तब्दील कर दिया और भारत का स्कोर 5-2 पहुंचाकर जीत लगभग पक्की कर दी.
पाकिस्तान की ओर से 46वें मिनट में हन्नान शाहिद ने अपना दूसरा फील्ड गोल दागकर फासले को कम करने की कोशिश जरूर की, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने इसके बाद विरोधी स्ट्राइकरों को कोई और मौका नहीं दिया. पूरे मुकाबले में भारत की फॉरवर्ड लाइन और पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञता पाकिस्तान पर पूरी तरह हावी रही.
हरमनप्रीत और अभिषेक के दो-दो गोलों के साथ हार्दिक के महत्वपूर्ण योगदान ने भारतीय टीम की इस बहुमूल्य जीत की पटकथा लिखी, जिसने फैंस को जश्न मनाने का शानदार मौका दिया.
भारतीय टीम को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 में (FIH Men’s Hockey World Cup) इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ पूल डी में रखा गया है. भारत अपने ग्रुप चरण के सभी मुकाबले नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन स्थित वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेलेगा.
भारत ने टूर्नामेंट का आगाज वेल्स पर 3-1 की शानदार जीत से किया था, लेकिन अगले मैच में इंग्लैंड से 2-4 से हार झेलनी पड़ी. दूसरी ओर, पाकिस्तान ने वेल्स के खिलाफ मैच ड्रॉ खेला और फिर इंग्लैंड के हाथों उसे 1-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा.
एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के पूल-डी मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने 2-2 गोल दागे, जबकि हार्दिक सिंह ने एक गोल किया. पाकिस्तान की ओर से शाहिद हन्नान ने दो और सुफियान खान ने एक गोल किया. इस शानदार जीत के साथ भारत 6 अंकों के साथ पूल-डी में दूसरे स्थान पर रहते हुए अगले दौर में पहुंच गया, जबकि पाकिस्तान दो हार और एक ड्रॉ के साथ सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया.
What's Your Reaction?
Like
15
Dislike
0
Love
10
Funny
0
Wow
5
Sad
0
Angry
0
Comments (0)