शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, तभी आ गया पति, युवक की लाठी-डंडों से पीटकर कर दी हत्या

पुष्पेंद्र कथित तौर पर गांव में अपनी शादीशुदा प्रेमिका शिवानी से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान महिला का पति मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि इसके बाद पुष्पेंद्र की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई। गंभीर चोटों के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Sep 01, 2026 - 22:05
0 27
शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, तभी आ गया पति, युवक की लाठी-डंडों से पीटकर कर दी हत्या


उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। घटना छतारी थाना क्षेत्र के गांव जिनमई की है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय पुष्पेंद्र के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुष्पेंद्र कथित तौर पर गांव में अपनी शादीशुदा प्रेमिका शिवानी से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान महिला का पति मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि इसके बाद पुष्पेंद्र की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई। गंभीर चोटों के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने महिला, उसके पति समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है, जबकि उसके पति की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं।


एसपी देहात अंतरिक्ष जैन के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।


महिला के पति द्वारा युवक की हत्या किए जाने के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। हर कोई इस घटना को लेकर हैरान है। महिला को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं।


पुलिस की टीम ने आरोपी पति की तलाशी के लिए कई टीमों का गठन किया है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। महिला को हिरासत में लेकर उससे भी पूछताछ की जा रही है। आखिर महिला मृतक युवक को कब से जानती थी। इसके साथ ही पुलिस कई एंगल में आरोपियों से पूछताछ करेगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 12
Angry Angry 7
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User