'अंतहीन युद्ध के अंत की ओर बढ़ना होगा...' जब पुतिन से मिले पीएम मोदी, यूक्रेन जंग पर की खास अपील

मीडिया से मुखातिब होते हुए पीएम मोदी ने भारत-रूस के बीच बढ़ते सहयोग पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने पुतिन को भरोसा दिलाया कि दोनों देशों के संबंध आगे जाकर और भी मजबूत होते रहेंगे. इसके साथ ही उन्होंने रूस-यूक्रेन जंग का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने इस दौरान दोनों देशों से शांति की अपील की है. उन्होंने कहा है कि ‘इस अंतहीन युद्ध से अब अंत की ओर बढ़ना होगा’.

Aug 31, 2026 - 21:35
0 13
'अंतहीन युद्ध के अंत की ओर बढ़ना होगा...' जब पुतिन से मिले पीएम मोदी, यूक्रेन जंग पर की खास अपील


किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक का माहौल बेहद खास और रणनीतिक चहल-पहल से भरा हुआ है. अला-अरचा स्टेट रेजिडेंस के ऐतिहासिक ‘अक्साकल मीटिंग रूम’ में एक ऐसी मुलाकात चल रही है, जिस पर पूरी दुनिया के राजनयिकों, सैन्य विशेषज्ञों और वैश्विक मीडिया की पैनी नजरें टिकी हुई हैं. 


रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आमने-सामने बैठे हैं. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के इतर हो रही ये द्विपक्षीय बैठक न केवल भारत और रूस के मजबूत होते रिश्तों को सबूत है. पीएम मोदी ने इस मीटिंग के दौरान रूस-यूक्रेन के बीच शांति की अपील की है.


इस हाई-प्रोफाइल बैठक में राष्ट्रपति पुतिन के साथ उनका एक भारी-भरकम प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद है. इसमें रूस के कई बड़े मंत्री, सुरक्षा सलाहकार और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं. 


बैठक की शुरुआत में राष्ट्रपति पुतिन के चेहरे पर एक अलग ही गर्मजोशी और दोस्त का भरोसा नजर आया. उन्होंने अपनी बात की शुरुआत ही भारत-रूस के ऐतिहासिक संबंधों की तारीफ से की. उन्होंने दोनों देशों के बीच बढ़ते ट्रेड और डिफेंस संबंधों पर खुशी जाहिर की है. इसके अलावा पुतिन ने BRICS की तैयारियों का भी जिक्र किया.


पुतिन ने खुशी जताते हुए कहा कि भारत और रूस के बीच आर्थिक और व्यापारिक रिश्ते सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और व्यापार में 2% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है. इसके साथ ही उन्होंने टूरिज्म के आंकड़ों का जिक्र करते हुए बताया कि 2025 में दोनों देशों के बीच टूरिज्म 16% तक बढ़ा है.


मीटिंग के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए पीएम मोदी ने भारत-रूस के बीच बढ़ते सहयोग पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने पुतिन को भरोसा दिलाया कि दोनों देशों के संबंध आगे जाकर और भी मजबूत होते रहेंगे. 

इसके साथ ही उन्होंने रूस-यूक्रेन जंग का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने इस दौरान दोनों देशों से शांति की अपील की है. उन्होंने कहा है कि ‘इस अंतहीन युद्ध से अब अंत की ओर बढ़ना होगा’.


पीएम मोदी ने साफ कहा कि भारत शुरुआत से ही शांति के सभी प्रयासों का समर्थन करता रहा है और आगे भी पूरी मजबूती से करता रहेगा. उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन को याद दिलाया कि पिछली बार भी दोनों देशों के बीच इस संवेदनशील मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई थी. 


पीएम मोदी ने युद्ध के भयावह नतीजों पर चिंता जताते हुए कहा कि युद्ध का हर एक दिन इंसानियत और मानवता को पीछे धकेलता है. उन्होंने दुनिया को एक बड़ा और स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी मिलकर इस अंतहीन युद्ध से युद्ध के अंत की ओर बढ़ें, और यही भारत का मूल संदेश है.


बिश्केक में मुलाकात के बाद एक बेहद खास और दिलचस्प तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया. पीएम नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ‘नोमैड गेम्स’ के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए एक ही गाड़ी में साथ सवार होकर रवाना हुए. 


दोनों बड़े वैश्विक नेताओं का इस तरह एक साथ सफर करना केवल उनकी व्यक्तिगत नजदीकी और गहरी दोस्ती को ही नहीं दर्शाता, बल्कि दुनिया को ये भी दिखाता है कि भारत और रूस के रिश्ते कितने अनौपचारिक, सहज और मजबूत हैं. इस साझी यात्रा ने बिश्केक सम्मेलन में कूटनीतिक हलचल को और बढ़ा दिया.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User