घर में रखी पुरानी चाबियां कहीं रोक तो नहीं रही हैं आपकी तरक्की? 

जंग लगी हुई या फिर इस्तेमाल में न आने वाली चाबियां आपके घर के लिए वास्तु दोष का कारण भी बन सकती हैं। वास्तु में चाबियां रखने के लिए कई नियम बताए गए हैं और यह भी बताया गया है कि पुरानी चाबियों का क्या किया जा सकता है। आइए जानें पुरानी चाबियों के बारे में वास्तु के कौन से नियम हैं और नई चाबियां किस स्थान पर रखनी चाहिए। 

Jul 01, 2026 - 18:50
0 12
घर में रखी पुरानी चाबियां कहीं रोक तो नहीं रही हैं आपकी तरक्की? 


कई बार हमारे घर में कुछ ऐसी चीजें रखी होती हैं जो वास्तु दोषों का कारण बन सकती हैं। ऐसे ही घर में रखी पुरानी चाबियां भी हो सकती हैं।

घर की सुरक्षा के लिए लगाए जाने वाले ताले की चाबी, साइकिल, मोटरसाइकिल या फिर कार में इस्तेमाल होने वाली चाबी बहुत उपयोगी होती है और इसी वजह से इनका एक सही स्थान निर्धारित किया जाता है जिससे ये खो न जाएं।

वहीं पुरानी, जंग लगी हुई या फिर इस्तेमाल में न आने वाली चाबियां आपके घर के लिए वास्तु दोष का कारण भी बन सकती हैं। वास्तु में चाबियां रखने के लिए कई नियम बताए गए हैं और यह भी बताया गया है कि पुरानी चाबियों का क्या किया जा सकता है। आइए जानें पुरानी चाबियों के बारे में वास्तु के कौन से नियम हैं और नई चाबियां किस स्थान पर रखनी चाहिए। 


अगर वास्तु की मानें तो घर में ऐसी कोई चाबी नहीं रखनी चाहिए जो बेकार हो गई हो, जिसमें जंग लग गया हो या फिर उस चाबी का ताला खो गया हो। ऐसी चाबियों को आप तुरंत हटा दें।

ऐसी चाबियां घर के लिए नेगेटिव एनर्जी को आकर्षित करती हैं और इससे आपकी तरक्की भी रुक सकती है। जंग लगी चाबियां घर में शनि को खराब करती हैं, जिससे आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं।

अगर किसी चाबी का की-रिंग टूट जाए तो आपको उसमें तुरंत नया की-रिंग लगाना चाहिए। अगर घर में किसी मोटर साइकिल या कार की भी कोई ऐसी चाबी है जिसका इस्तेमाल होना बंद हो गया है, तो इसे भी तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए। कभी भी आपको खराब चाबी को इस्तेमाल की जाने वाली अच्छी चाबियों के बीच में या गुच्छे में लगाकर नहीं रखना चाहिए। 

घर में चाबियां रखने के वास्तु नियम
अगर आप हर में चाबियां रखती हैं तो आपको कुछ विशेष नियमों का पालन करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गलत दिशा में रखी चाबियां आपके जीवन में नकारात्मक प्रभाव ला सकती हैं।

आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कोई भी चाबी आप घर के पूजा घर में न रखें।
चाबियों को हमेशा की-होल्डर या किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर रखें, उन्हें इधर-उधर न फेंकें।

किचन में चाबियां नहीं रखनी चाहिए, इससे किचन में मौजूद अग्नि तत्व प्रभावित होता है जिसका बुरा प्रभाव भोजन पर भी पड़ सकता है।

चाबी रखने के लिए सबसे अच्छी दिशा पश्चिम दिशा होती है।

घर की चाबियों के लिए ऐसे की-रिंग का इस्तेमाल न करें जिसमें भगवान की छवि बनी हो।

अगर आप भी घर में रखी चाबियों के साथ यहां बताई गलतियां करते हैं, तो आपको तुरंत अपनी ये आदत बदल देनी चाहिए। इससे आपके घर में किसी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User