वजह जान आज ही बदल लेंगे ये आदत! दरवाजे के पीछे गंदे कपड़े और गीला तौलिया क्यों नहीं टांगना चाहिए? 

May 22, 2026 - 21:53
0 9
वजह जान आज ही बदल लेंगे ये आदत! दरवाजे के पीछे गंदे कपड़े और गीला तौलिया क्यों नहीं टांगना चाहिए? 

दरवाजों के पीछे कपड़े लटकाना बड़ी ही आम आदत है और शायद आप भी ऐसा करते होंगे। लेकिन वास्तु की मानें तो ये आदत आपके जीवन में बड़े संकट ला सकती है। दरअसल गेट के पीछे लटके गंदे कपड़े वास्तु दोष पैदा करते हैं। 


जिससे घर का माहौल नकारात्मक हो जाता है और परिवार के सदस्यों के बीच कलह की स्थिति बनी रहती है। इसी कारण से वास्तु शास्त्र में दरवाजे के पीछे कपड़े लटकाने से मना किया जाता है।


 जानिए इसके कारण:-


गेट के पीछे कपड़े क्यों नहीं टांगने चाहिए?


वास्तु शास्त्र के अनुसार गेट के पीछे कपड़े टांगने से वास्तु दोष लगता है।

इससे राहु-केतु को भी बल मिलता है जिससे जीवन में नकारात्मक चीजें होने लगती हैं।

दरवाजे के पीछे गंदे कपड़े लटकाने से मानसिक तनाव या डिप्रेशन घेरने लगता है।

घर के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़ा होता रहता है।

आर्थिक स्थिति बिगड़ती चली जाती है।

दरवाजे के पीछे कपड़ों का ढेर होने की वजह से कई बार दरवाजा पूरी तरह खुल नहीं पाता जो भयंकर दोष उत्पन्न करता है।

इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का जाल बनने लगता है और कर्ज का बोझ बढ़ता चला जाता है।

व्यापार और नौकरी में घाटा होने लगता है।

वास्तु के अनुसार, दरवाजे के पीछे का हिस्सा हमेशा खाली और साफ होना चाहिए तभी घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहेगा।

आज ही करें ये 3 सुधार ---

यदि आप अपने घर को वास्तु दोष से बचाना चाहते हैं तो कपड़े हमेशा अलमारी या लॉन्ड्री बास्केट में रखें।

गंदे कपड़ों को कभी भी खुले में न छोड़ें क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा पूरे घर में फैल जाती है।

नहाने के बाद गीले तौलिये को दरवाजे के पीछे लटकाने की बजाय इसे धूप में सूखने के लिए डालें।

यदि संभव हो तो दरवाजों के पीछे लगे हुए हुक को हटा दें जिससे कोई कपड़ा वहां टांग ही न पाए।

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User