रायबरेली में राहुल गांधी की दिशा बैठक, सरकार के खिलाफ नारेबाजी: सपा विधायकों ने लहराए पोस्टर

राहुल गांधी के पहुंचने से पहले पुलिस ने विधायकों से पोस्टर छीन लिए। बैठक में शामिल होने पहुंचे राहुल गांधी का डीएम सरनीत कौर और एसपी रवि कुमार ने स्वागत किया। बैठक के दौरान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे राहुल गांधी के अगल-बगल बैठे नजर आए

Sep 09, 2026 - 15:48
0 13
रायबरेली में राहुल गांधी की दिशा बैठक, सरकार के खिलाफ नारेबाजी: सपा विधायकों ने लहराए पोस्टर


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की दिशा की बैठक से पहले बुधवार को रायबरेली में सपा विधायकों ने प्रदर्शन किया। बैठक शुरू होने से पहले सपा विधायक राहुल लोधी और श्याम सुंदर भारती ने पोस्टर-बैनर लहराते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सपा विधायकों ने सवाल उठाया कि जब लोगों की समस्याएं जस की तस हैं तो दिशा की बैठक का क्या औचित्य है।

राहुल गांधी के पहुंचने से पहले पुलिस ने विधायकों से पोस्टर छीन लिए। बैठक में शामिल होने पहुंचे राहुल गांधी का डीएम सरनीत कौर और एसपी रवि कुमार ने स्वागत किया। बैठक के दौरान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे राहुल गांधी के अगल-बगल बैठे नजर आए।


इससे पहले राहुल गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां जनता दरबार में सपा नेता उनसे मिलने पहुंचे। कांग्रेस की एक महिला नेता ने राहुल गांधी को राखी बांधी और टीका लगाया। राहुल गांधी ने अपने दो दिवसीय यूपी दौरे के आखिरी दिन सांसद निधि से करीब तीन करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।


इससे पहले मंगलवार को राहुल गांधी दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 से लखनऊ पहुंचे थे। पहली कोशिश में विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी। करीब 25 मिनट हवा में चक्कर लगाने के बाद दूसरे प्रयास में विमान की सफल लैंडिंग हुई। 2024 में सांसद बनने के बाद राहुल गांधी का रायबरेली में यह आठवां दौरा है। इससे पहले वह 19-20 मई को दो दिवसीय यूपी दौरे पर आए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User