लखनऊ में मेयर ने अखि‍लेश को घेरा, बोली - 'अतीक के र‍िश्‍तेदार हो तो भी न‍ियम-कायदे से सब चलेगा', भैंसों के व‍िवाद पर संग्राम

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में पशुओं को अवैध रूप से पाला जा रहा था. बीते द‍िनों सूचना म‍िलने पर नगर निगम की कैटल कैचर टीम पशुओं को पकड़ने के ल‍िए मौके पर पहुंची, जहां पशुपालकों ने उनपर हमला कर दिया था. लाठी-डंडों से हमला कर दिया और टीम और सरकारी वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया गया. हमले में नगर निगम के तीन कर्मी और बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी विनय पटेल घायल हो गए थे.

Aug 26, 2026 - 10:20
0 0
लखनऊ में मेयर ने अखि‍लेश को घेरा, बोली - 'अतीक के र‍िश्‍तेदार हो तो भी न‍ियम-कायदे से सब चलेगा', भैंसों के व‍िवाद पर संग्राम


राजधानी लखनऊ के पारा इलाके में भैंसों को लेकर हुए विवाद पर समाजवादी पार्टी के मीड‍िया सेल की ओर से लगाए गए आरोपों पर मेयर सुषमा खर्कवाल ने सपा अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव पर न‍िशाना साधा है. 


उन्‍होंने कहा, ''अखिलेश यादव मानवता दिखाएं, एक शब्द जवानों के लिए भी बोलें. आपको मानवता सिर्फ एक धर्म में दिखता है.'' मेयर ने कहा, ''मेरे कर्मचारियों पर हमला हुआ है. मैं नगर निगम की मुखिया हूं, मेरे कर्मचारियों पर जब हमला होगा तब तब सामने आऊंगी.'' उन्‍होंने कहा, अतीक अहमद के रिश्तेदार कहकर कर्मचार‍ियों को धमकाया जाता है. कहा क‍ि यह जिसके भी रिश्तेदार हों, नियम-कायदे से सब चलेगा. 

दरअसल, लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में पशुओं को अवैध रूप से पाला जा रहा था. बीते द‍िनों सूचना म‍िलने पर नगर निगम की कैटल कैचर टीम पशुओं को पकड़ने के ल‍िए मौके पर पहुंची, जहां पशुपालकों ने उनपर हमला कर दिया था. 


लाठी-डंडों से हमला कर दिया और टीम और सरकारी वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया गया. हमले में नगर निगम के तीन कर्मी और बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी विनय पटेल घायल हो गए थे. चौकी प्रभारी के सिर में गंभीर चोट आई थी. पथराव में नगर निगम के चार सरकारी वाहनों के आगे के शीशे भी टूट गए थे. 


समाजवादी पार्टी मीड‍िया सेल के ऑफ‍िशि‍यल एक्‍स हैंडल से कुछ वीड‍ियोज शेयर करते हुए मेयर पर गंभीर आरोप लगाए गए. इस पोस्‍ट में ल‍िखा गया, 

''लखनऊ की मेयर महोदया भ्रष्टाचार के मामलों में चौतरफा घिर चुकी हैं, तो उन्होंने अपना आखिरी अस्त्र हिंदू मुसलमान चलाया है और हिंदू मुसलमान का राग अलाप कर भैंस डेरी पर कार्यवाही कर के पैसा वसूली की योजना बनाई है. ऐसी सूचना है कि जब्त की गई भैंसों को छोड़ने की एवज में प्रति भैंस 1 लाख रूपये की घूस मेयर महोदया की तरफ से डेरी संचालकों से मांगी गई है.'' 


सपा के इन आरोपों पर अब मेयर सुषमा खर्कवाल ने जवाब द‍िया है. उन्‍होंने सपा अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव को घेरते हुए कहा, 

''आपको मानवता स‍िर्फ एक धर्म में द‍िखती है? जो भैंस पाल रहे हैं, उनके ल‍िए मानवता द‍िखा रहे हैं, एक शब्द उन जवानों के ल‍िए भी बोलें जो पीटे गए हैं.'' 

वहीं, एक लाख रुपये घूस मांगने के आरोपों पर कहा क‍ि लिखकर बताएं क‍ि क्या भ्रष्टाचार है, जो आरोप लगा रहे हैं.  ज‍िस दरोगा का स‍िर फोड़ा गया, उनके ल‍िए एक शब्द नहीं कहा गया. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User