‘घर से बाहर नहीं निकलने दूंगा’, ममता बोलीं- मुझे शुभेंदु अधिकारी ने दी धमकी
ममता बनर्जी ने दावा किया कि शुभेंदु अधिकारी के शब्द साफ थे कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि वह घर से बाहर नहीं निकल सकें. उन्होंने इस बयान को लेकर कई सवाल उठाए और पूछा कि इसका मतलब क्या है. क्या यह घर में नजरबंदी की धमकी है, राजनीतिक उत्पीड़न है या फिर किसी तरह का दबाव बनाने की कोशिश?
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए शुभेंदु अधिकारी के कथित बयान पर सवाल उठाए हैं. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि एक सरकारी कार्यालय में बैठे हुए शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें धमकी दी और कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि वह अपने घर से बाहर न निकल सकें.
ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट में लिखा कि भारतीय राजनीति में यह एक नया पतन है. उन्होंने राष्ट्रपति, भारत के मुख्य न्यायाधीश और देश की जनता से सवाल किया कि क्या यह वही भारत है जिसकी कल्पना संविधान ने की थी.
ममता बनर्जी ने दावा किया कि शुभेंदु अधिकारी के शब्द साफ थे कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि वह घर से बाहर नहीं निकल सकें. उन्होंने इस बयान को लेकर कई सवाल उठाए और पूछा कि इसका मतलब क्या है. क्या यह घर में नजरबंदी की धमकी है, राजनीतिक उत्पीड़न है या फिर किसी तरह का दबाव बनाने की कोशिश?
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी व्यक्ति को स्वतंत्र रूप से घूमने का अधिकार है और किसी राजनीतिक नेता को यह तय करने का अधिकार नहीं हो सकता कि कौन अपने घर से बाहर निकलेगा या नहीं.
ममता बनर्जी ने अपने बयान को केवल व्यक्तिगत विवाद तक सीमित नहीं रखा. उन्होंने इसे लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों से जोड़ते हुए बीजेपी पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है, जहां राजनीतिक विरोधियों को धमकाया जाता है और असहमति की आवाज को दबाने की कोशिश होती है.
ममता ने कहा कि यह सवाल केवल उनके बारे में नहीं है, बल्कि उस भारत के बारे में है जिसे बीजेपी बनाना चाहती है. उन्होंने आगे लिखा कि भारत एक खतरनाक सत्तावादी दौर का सामना कर रहा है. उनके मुताबिक सत्ता कुछ समय के लिए लोगों को डरा सकती है, लेकिन अहंकार का जवाब आखिरकार जनता देती है.
ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट के अंत में शुभेंदु अधिकारी पर तीखा राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि उनका अहंकार चरम पर है और उनकी हताशा भी बढ़ रही है. उन्होंने दावा किया कि उनके राजनीतिक दिन अब गिनती के रह गए हैं.
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)