उन्नाव: 6 बार बोला भगवान मुझे माफ कर दो... फिर चुरा लिया बाबा भोलेनाथ का नाग
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी इलाके के एक शिव मंदिर का है, जहां 28 अगस्त को एक शातिर चोर ने चोरी की ऐसी घटना को अंजाम दिया जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. चोर ने मंदिर के गर्भगृह में रखे शिवलिंग से नाग चुराने से पहले पूरी श्रद्धा के साथ शिवलिंग के पैर छुए और नमन किया. इसके बाद उसने नाग को बैग में छिपाया और बाहर खड़ी अपनी बाइक, जिस पर 'आदियोगी' का स्टीकर लगा था, उस पर सवार होकर फरार हो गया.
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से चोरी का एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसके सीसीटीवी फुटेज ने हर किसी को अचंभित कर दिया है. चोरों के दुस्साहस के किस्से तो आपने कई सुने होंगे, लेकिन गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के एक शिव मंदिर में हुई यह घटना बेहद अनोखी और चर्चा का विषय बन गई है.
यहां एक शातिर चोर ने भगवान के घर में चोरी करने से पहले बकायदा उनके पैर छुए और फिर आराम से मंदिर से नाग चुराकर फरार हो गया.यह पूरी घटना 28 अगस्त की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर फैल रहा है.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक मंदिर के अंदर दाखिल होता है और सीधे शिवलिंग के पास बैठ जाता है. हैरानी की बात यह है कि चोरी को अंजाम देने से ठीक पहले वह शख्स पूरी श्रद्धा अंदाज में शिवलिंग के चरण स्पर्श करता है और कई बार हाथ जोड़कर नमन करता है. भगवान को धोखा देने की इस अजीबोगरीब हरकत से लोग काफी हैरान है.
शिवलिंग से आशिर्वाद लेने के बाद चोर ने धातु के नाग (मुकुट) को बड़ी सफाई से वहां से हटाया. फिर मौका पाते ही अपने साथ लाए बैग में पैक कर लिया. इसके बाद वह बिना किसी डर के इत्मीनान से मंदिर से बाहर निकला.
मंदिर के बाहर उसकी एक मोटरसाइकिल खड़ी थी, जिस पर ‘आदियोगी’ (Adiyogi) का स्टीकर लगा हुआ दिख रहा था. चोर उसी बाइक पर सवार होकर मौके से रफूचक्कर हो गया.
यह पूरा वाकया मंदिर में लगे हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब इलाके में लोगों के बीच चर्चा का मुख्य केंद्र बन गया है. स्थानीय श्रद्धालुओं में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है.
लोगों का कहना है कि एक तरफ चोर भगवान के प्रति झूठी आस्था और भय दिखाने का नाटक कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ मंदिर की पवित्रता को कलंकित कर रहा है.
What's Your Reaction?
Like
15
Dislike
0
Love
4
Funny
12
Wow
0
Sad
13
Angry
13
Comments (0)