CWG 2026 Day 10: फाइनल में उतरेंगे 10 मुक्केबाज; क्या आज गोल्ड बरसेंगे? जानिए 17 मेडल इवेंट का पूरा शेड्यूल
एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, पैरा एथलेटिक्स, ट्रैक साइक्लिंग और लॉन बॉल्स में भारतीय खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। सबसे ज्यादा निगाहें बॉक्सिंग पर रहेंगी, जहां भारत के रिकॉर्ड 10 मुक्केबाज गोल्ड मेडल मुकाबलों में उतरेंगे। भारत के लिए यह बॉक्सिंग में अब तक का सबसे सफल राष्ट्रमंडल खेल अभियान बन चुका है। सभी 10 भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल जीतकर कम से कम रजत पदक पक्का कर चुके हैं और अब उनका लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना होगा।
ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके हैं। शनिवार (1 अगस्त) भारत के लिए सबसे अहम दिनों में से एक साबित हो सकता है। एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, पैरा एथलेटिक्स, ट्रैक साइक्लिंग और लॉन बॉल्स में भारतीय खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। सबसे ज्यादा निगाहें बॉक्सिंग पर रहेंगी, जहां भारत के रिकॉर्ड 10 मुक्केबाज गोल्ड मेडल मुकाबलों में उतरेंगे।
भारत के लिए यह बॉक्सिंग में अब तक का सबसे सफल राष्ट्रमंडल खेल अभियान बन चुका है। सभी 10 भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल जीतकर कम से कम रजत पदक पक्का कर चुके हैं और अब उनका लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना होगा।
महिला वर्ग में लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा), साक्षी चौधरी (51 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा), जैसमीन लम्बोरिया (57 किग्रा), प्रिया घंघास (60 किग्रा) और अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) खिताबी मुकाबले खेलेंगी। वहीं पुरुष वर्ग में जादुमणि सिंह (55 किग्रा), सचिन सिवाच (60 किग्रा), अंकुश पंघाल (80 किग्रा) और नरेंद्र बरवाल (+90 किग्रा) से भी स्वर्ण पदक की उम्मीद होगी।
एथलेटिक्स में भारत की चुनौती भी मजबूत रहेगी। गुलवीर सिंह 10,000 मीटर में रजत जीतने के बाद अब 5000 मीटर फाइनल में उतरेंगे। महिला 10,000 मीटर रेस वॉक में प्रियंका गोस्वामी और रवीना गायकवाड़ पदक के लिए मुकाबला करेंगी। पुरुष ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु तिरुमारन, जबकि पोल वॉल्ट में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी देव मीणा और कुलदीप कुमार से भी बड़ी उम्मीदें रहेंगी। मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम भी दिन के अंतिम सत्र में पदक जीतने का प्रयास करेगी।
जूडो में पहले दिन ऐतिहासिक दो स्वर्ण जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हैं। उन्नति शर्मा, करणजीत सिंह मान, हर्ष तोकस और इनुंगनबी ताखेल्लामबम अपने-अपने वर्ग में चुनौती पेश करेंगे। पैरा एथलेटिक्स में शुभम जुयाल, सोमन राणा और रमेश शनमुगम पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।
भारत का 1 अगस्त (शनिवार) का पूरा कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार)
समय स्पर्धा भारतीय खिलाड़ी स्थिति
2:30 PM ट्रैक साइक्लिंग डेविड बेकहम, रोनाल्डो सिंह, रोजित सिंह क्वालिफिकेशन
2:35 PM पैरा एथलेटिक्स (F57 शॉटपुट) शुभम जुयाल, सोमन राणा मेडल इवेंट
2:40 PM ट्रिपल जंप प्रवीण चित्रावेल, सेल्वा प्रभु मेडल इवेंट
2:50 PM पैरा एथलेटिक्स 1500m T54 रमेश शनमुगम मेडल इवेंट
3:00 PM 10,000 मीटर रेस वॉक प्रियंका गोस्वामी, रवीना गायकवाड़ मेडल इवेंट
3:30 PM बॉक्सिंग 54 किग्रा प्रीति पवार मेडल इवेंट
3:30 PM से जूडो उन्नति शर्मा, करणजीत, हर्ष तोकस, इनुंगनबी शुरुआती मुकाबले
3:45 PM बॉक्सिंग 57 किग्रा जैसमीन लम्बोरिया मेडल इवेंट
3:50 PM लॉन बॉल्स नवनीत सिंह/दिनेश कुमार लीग मुकाबला
4:15 PM बॉक्सिंग 55 किग्रा जादुमणि सिंह मेडल इवेंट
4:19 PM ट्रैक साइक्लिंग दिनेश कुमार, हर्षवीर सेखों क्वालिफिकेशन
9:00 PM बॉक्सिंग 51 किग्रा साक्षी चौधरी मेडल इवेंट
9:15 PM बॉक्सिंग 60 किग्रा प्रिया घंघास मेडल इवेंट
9:30 PM बॉक्सिंग 70 किग्रा अरुंधति चौधरी मेडल इवेंट
10:15 PM बॉक्सिंग 75 किग्रा लवलीना बोरगोहेन मेडल इवेंट
10:20 PM लॉन बॉल्स नयनमोनी सैकिया लीग मुकाबला
10:45 PM बॉक्सिंग 60 किग्रा सचिन सिवाच मेडल इवेंट
11:15 PM बॉक्सिंग 80 किग्रा अंकुश पंघाल मेडल इवेंट
11:35 PM पोल वॉल्ट देव मीणा, कुलदीप कुमार मेडल इवेंट
11:45 PM बॉक्सिंग +90 किग्रा नरेंद्र बरवाल मेडल इवेंट
11:45 PM लॉन बॉल्स पुरुष जोड़ी सेमीफाइनल* योग्यता मिलने पर
12:15 AM 5000 मीटर गुलवीर सिंह मेडल इवेंट
1:50 AM मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले भारत मेडल इवेंट
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)