PM मोदी का बड़ा एलान-भारत में होगी बिग बैश टी20 लीग: चेन्नई में होगा ऑस्ट्रेलिया की लीग का पहला मुकाबला

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का मानना है कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट बाजार भारत में मुकाबला आयोजित करने से लीग की लोकप्रियता और दर्शकों की संख्या में बड़ा इजाफा होगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, चेन्नई को बीसीसीआई और ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूतावास की सहमति से चुना गया। शहर में क्रिकेट के प्रति जबरदस्त जुनून और आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के विशाल प्रशंसक आधार को देखते हुए इसे इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए सबसे उपयुक्त स्थान माना गया। 

Jul 10, 2026 - 09:11
0 21
PM मोदी का बड़ा एलान-भारत में होगी बिग बैश टी20 लीग: चेन्नई में होगा ऑस्ट्रेलिया की लीग का पहला मुकाबला


ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित टी20 क्रिकेट लीग बिग बैश लीग (BBL) पहली बार भारत में कदम रखने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शुक्रवार को इस ऐतिहासिक पहल का एलान किया। 


इसके तहत बिग बैश लीग के 16वें सीजन का उद्घाटन मुकाबला 12 दिसंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स और मौजूदा चैंपियन पर्थ स्कॉर्चर्स आमने-सामने होंगे।

यह मुकाबला कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। बिग बैश लीग भारत में मैच खेलने वाली पहली विदेशी क्रिकेट लीग बन जाएगी। यह आयोजन दिसंबर में भारत में होने वाले सप्ताहभर के ऑस्ट्रेलियाई सांस्कृतिक महोत्सव का भी प्रमुख आकर्षण रहेगा। 


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का मानना है कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट बाजार भारत में मुकाबला आयोजित करने से लीग की लोकप्रियता और दर्शकों की संख्या में बड़ा इजाफा होगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, चेन्नई को बीसीसीआई और ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूतावास की सहमति से चुना गया। शहर में क्रिकेट के प्रति जबरदस्त जुनून और आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के विशाल प्रशंसक आधार को देखते हुए इसे इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए सबसे उपयुक्त स्थान माना गया। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि इस पहल से बिग बैश लीग को भारत में नई पहचान मिलेगी और भविष्य में दोनों देशों के बीच खेल सहयोग भी और मजबूत होगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की है कि मुकाबला 12 दिसंबर को चेन्नई के 38 हजार दर्शकों की क्षमता वाले एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। मेलबर्न रेनेगेड्स इस मैच में मेजबान टीम होगी। 


स्थानीय समयानुसार मुकाबला दोपहर 2:40 बजे शुरू होगा (भारतीय समयानुसार सुबह 10-साढ़े 10 के आसपास)। भारत में इसका प्रसारण जियोस्टार पर किया जाएगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया में चैनल सेवन, 7प्लस, कायो स्पोर्ट्स और फॉक्स क्रिकेट पर इसका सीधा प्रसारण होगा।


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग्स के महाप्रबंधक एलिस्टेयर डॉब्सन ने इस फैसले को दोनों देशों के रिश्तों के लिए भी अहम बताया। उन्होंने कहा, 'भारत में हमारे खेल का एक स्वाभाविक और मजबूत जुड़ाव है। 

यह मुकाबला दोनों देशों की सरकारों की एक बड़ी पहल का हिस्सा है। क्रिकेट दोनों देशों को जोड़ने का माध्यम है और हमें उम्मीद है कि यह ऑस्ट्रेलिया की किसी भी घरेलू खेल लीग के इतिहास का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मुकाबला बनेगा।'

उन्होंने आगे कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में अक्सर इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जाता कि दुनिया, खासकर भारत में बिग बैश लीग की कितनी बड़ी लोकप्रियता है। हमें विश्वास है कि भारत में मैच खेलने से प्रतियोगिता और उसकी टीमों के प्रति लोगों की दिलचस्पी और बढ़ेगी।'

What's Your Reaction?

Like Like 13
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User