सलमान खान सोनम वांगचुक से बोले- घर का खाना भिजवाऊं क्या? छात्रों से घर वापस लौटने की अपील

सलमान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'यह बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था। बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया। जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है।'

Jul 24, 2026 - 09:21
0 21
सलमान खान सोनम वांगचुक से बोले- घर का खाना भिजवाऊं क्या? छात्रों से घर वापस लौटने की अपील

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी प्रोटेस्ट में जुटे छात्रों से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने एक खास अपील की है। सलमान ने बुधवार के बाद गुरुवार को एक बार फिर नीट पेपर लीक मामले से जुड़ा ट्वीट किया।

इस ट्वीट में अभिनेता ने छात्रों और सोनम वांगचुक से खास अपील की। सलमान ने छात्रों से कहा कि वो निश्चिंत होकर घर वापस लौट जाएं, वहीं सोनम वांगचुक से अपील की कि वो अपना अनशन तोड़ दें।

गुरुवार रात सलमान ने ट्वीट कर लिखा, 

'पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही मामलों में छात्र हमारी पहली प्राथमिकता हैं इसलिए उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और मुझे यकीन है कि वे इस पेपर लीक के लिए सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इसलिए छात्रों, प्लीज अपने माता-पिता के पास अपने घर लौट जाइए।'

वहीं अपने ट्वीट में सलमान ने आगे लिखा, 'और सोनम, बस हो गया। इसे और आगे मत खींचो। अगर जरूरत पड़ी तो इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखना (हालांकि मुझे नहीं लगता कि जरूरत पड़ेगी) और कुछ खा-पी लो। अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा।'

इससे पहले सलमान ने बुधवार को भी एक ट्वीट किया था। अभिनेता ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए एक्स पर एक लंबी पोस्ट लिख कर छात्रों का समर्थन किया था। साथ ही अपील की थी इस मामले का राजनीतिकरण ना हो। 

लिखा था- 'पेपर लीक गंभीर मुद्दा है'

सलमान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'यह बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था। बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया। जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है।'

What's Your Reaction?

Like Like 16
Dislike Dislike 0
Love Love 13
Funny Funny 4
Wow Wow 9
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User