जानिए कौन हैं इस बार की मिस इण्डिया साध्वी सैल? 30 हसीनाओं को पछाड़ बनीं ब्यूटी क्वीन

साध्वी की खासियत के बारे में बात करें तो वे केवल एक नहीं बल्कि 7 अलग-अलग भाषाओं को पढ़, लिख और बोल सकती हैं. साध्वी ने कनाडा के एक यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में डबल मेजर किया है. 

Apr 19, 2026 - 20:30
0 11
जानिए कौन हैं इस बार की मिस इण्डिया साध्वी सैल? 30 हसीनाओं को पछाड़ बनीं ब्यूटी क्वीन

:
केआईआईटी भुवनेश्वर ने रजनीगंधा पर्ल्स के सह-प्रायोजन से 61वें फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया, जहां गोवा की साध्वी सैल ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम किया.  शो की फर्स्ट रनर-अप महाराष्ट्र की राजनंदिनी रही, जबकि सेकंड रनर-अप जम्मू-कश्मीर की अद्वैता रही. आयोजन में देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाली प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें ताज साध्वी सैल के सिर सजा.

फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब जीतने वाली साध्वी सैल एक सहज लेकिन चुनौतियों के साथ आगे बढ़ने वाली शख्सियत हैं. साध्वी सैल को बचपन से ही क्रिएटिविटी से प्यार रहा और जब भी उन्हें मौका मिला, तब उन्होंने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति से सभी का दिल जीत लिया.

 साध्वी बहुत शांत स्वभाव की भी हैं और हमेशा एकाग्रता को महत्व देती हैं. यही कारण है कि उनकी ये विशेषता उन्हें बाकी प्रतियोगियों से अलग बनाती है. साध्वी का बचपन गोवा के किनारे शांत इलाके में बीता, लेकिन अपने करियर को बनाने के लिए मुंबई का रुख किया.

साध्वी की खासियत के बारे में बात करें तो वे केवल एक नहीं बल्कि 7 अलग-अलग भाषाओं को पढ़, लिख और बोल सकती हैं. साध्वी ने कनाडा के एक यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में डबल मेजर किया है. 

मिस वर्ल्ड इंडिया में आने से पहले वह कई रन-वे वॉक कर चुकी हैं और कई जाने- माने ब्रांड के कैंपन भी किए. वहीं अब वह मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 बनकर सबका दिल जीत गईं. 

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User