बंगाल के झाड़ग्राम में चुनावी रैली के बाद झालमुड़ी की दुकान पर रुके PM मोदी

झालमुड़ी की दुकान पर रुके PM मोदी ने वहां पहुंचीं स्थानीय महिलाओं से भी मुलाकात की.  पीएम मोदी वहां मौजूद बच्चों को झालमुड़ी भी खिलाया. फिर खुद भी झालमुड़ी का आनंद लिया. इस दौरान वहां मौजूद लोगों की भीड़ जय श्री राम और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाती दिखी. 

Apr 19, 2026 - 20:35
0 10
बंगाल के झाड़ग्राम में चुनावी रैली के बाद झालमुड़ी की दुकान पर रुके PM मोदी

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए रविवार को झाड़ग्राम पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक सड़क किनारे स्थित एक झालमुड़ी की दुकान पर रुके. पीएम मोदी का काफिला रुकते ही वहां अचानक लोगों की भारी भीड़ जुट गई. 

लोग जय श्री राम के नारे लगाने लगे. अपनी गाड़ी से निकल कर पीएम मोदी झालमुड़ी की दुकान पर गए. वहां उन्होंने झालमुड़ी बनवाया, मौके पर जुटे कुछ बच्चों को खिलाया, साथ ही खुद भी झालमुड़ी का आनंद लिया. इसका वीडियो भी सामने आया है.  

झालमुड़ी की दुकान पर रुके PM मोदी ने वहां पहुंचीं स्थानीय महिलाओं से भी मुलाकात की.  पीएम मोदी वहां मौजूद बच्चों को झालमुड़ी भी खिलाया. फिर खुद भी झालमुड़ी का आनंद लिया. इस दौरान वहां मौजूद लोगों की भीड़ जय श्री राम और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाती दिखी. 

झाड़ग्राम में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी चॉपर की ओर बढ़ रहे थे, इसी बीच रास्ते में सड़क किनारे स्थित एक झालमुड़ी की दुकान पर अचानक रुके. यहां बिहार के गया जिले के विक्रम साह 12 साल से झालमुड़ी की दुकान लगाते आ रहे हैं. उनकी दुकान पर पीएम मोदी का काफिला अचानक रुका.

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User