PM मोदी ने TMC पर लगाए गंभीर आरोप - 'आदिवासी विरोधी हैं ममता, घुसपैठ के जरिए बदल रही बंगाल की संस्कृति'
पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि तृणमूल ने आदिवासियों की अनदेखी की, उनकी जमीनों पर कब्जा किया और इस क्षेत्र को भ्रष्टाचार, भय व पिछड़ेपन के चक्र में धकेल दिया. उन्होंने कहा, 'घुसपैठ के कारण बंगाल की भाषा और संस्कृति में बदलाव देखा जा रहा है.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (19 अप्रैल) को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक रैली को दौरान तृणमूल कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे आदिवासी विरोधी हैं. पीएम मोदी ने टीएमसी पर घुसपैठ को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि घुसपैठ की वजह से बंगाल की भाषा और संस्कृति बदल रही है. उन्होंने टीएमसी पर महाजंगलराज कायम करने का आरोप लगाया.
पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि तृणमूल ने आदिवासियों की अनदेखी की, उनकी जमीनों पर कब्जा किया और इस क्षेत्र को भ्रष्टाचार, भय व पिछड़ेपन के चक्र में धकेल दिया. उन्होंने कहा, 'घुसपैठ के कारण बंगाल की भाषा और संस्कृति में बदलाव देखा जा रहा है.'
साल 2026 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अस्मिता और जनसांख्यिकीय मुद्दों पर अपना रुख और तेज कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल सरकार के तहत संथाली भाषा और आदिवासी अस्मिता का अपमान हो रहा है, जबकि मदरसा शिक्षा के लिए रिकॉर्ड बजट आवंटित किया जा रहा है. मोदी ने कहा, 'संथाली भाषा का अपमान किया जा रहा है, जबकि मदरसा शिक्षा के लिए रिकॉर्ड बजट दिया जा रहा है. यह सिर्फ तुष्टिकरण है.'
What's Your Reaction?
Like
7
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)