अब 3-4 घंटे में मिलेगा गैस सिलेंडर, IndianOil की नई सेवा लॉन्च

इंडेन एक्सट्रालाइट नाउ सेवा एक इंडियनऑयल का 10 किलोग्राम का कंपोजिट LPG सिलेंडर है. यह सिलेंडर मौजूदा स्टील के सिलेंडर के मुकाबले में काफी हल्का है. इसकी बॉडी जंग-मुक्त (Rust-Free) सामग्री से तैयार किया गया है, जिससे इसकी उम्र बढ़ जाती है. 

Aug 08, 2026 - 21:44
0 7
अब 3-4 घंटे में मिलेगा गैस सिलेंडर, IndianOil की नई सेवा लॉन्च

अगर आपके रसोई घर में भी LPG का इस्तेमाल होता है और आप भी बुकिंग के बाद सिलेंडर के लिए लंबे इंतजार का सामना कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. इंडियनऑयल ने LPG ग्राहकों की सुविधा का खास ध्यान में रखते हुए ‘इंडेन एक्सट्रालाइट नाउ’ नाम से एक नई सेवा की शुरूआत की है. 


इस नई सेवा के तहत अब LPG ग्राहकों को हल्के वजन वाला 10 किलोग्राम का कंपोजिट गैस सिलेंडर दिया जाएगा, जिसकी डिलीवरी बुकिंग के कुछ घंटों के अंदर ही कम समय में घर तक पहुंचाने का दावा किया गया है.

क्या है इंडेन एक्सट्रालाइट नाउ सेवा?

इंडेन एक्सट्रालाइट नाउ सेवा एक इंडियनऑयल का 10 किलोग्राम का कंपोजिट LPG सिलेंडर है. यह सिलेंडर मौजूदा स्टील के सिलेंडर के मुकाबले में काफी हल्का है. इसकी बॉडी जंग-मुक्त (Rust-Free) सामग्री से तैयार किया गया है, जिससे इसकी उम्र बढ़ जाती है. 


इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें ट्रांसपेरेंट डिजाइन होने की वजह से सिलेंडर में बची गैस का स्तर अब आप आसानी से देख सकते हैं. इसके अलावा कम फैमिली वालों के लिए भी यह गैस काफी फायदेमंद मानी जाती है.

मेट्रो यात्रियों के लिए अलर्ट, 9 अगस्त की सुबह बंद रहेंगी सेवाएं

कैसे करें बुकिंग?

आप कई डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए नया कनेक्शन या रिफिल को आसानी से बुक कर सकते हैं.

IndianOil ONE APP
IndianOil Customer Portal
इंडियनऑयल का WhatsApp नंबर 7588888824
इन सभी प्लेटफॉर्म्स के जरिए अब आप नए कनेक्शन के लिए आसानी से घर बैठे आवेदन कर सकते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इसके साथ-साथ आप गैस रिफिल की बुकिंग भी कर सकते हैं.

क्या हैं इस सिलेंडर की खासियत?

बुकिंग के 3 से 4 घंटों के अंदर घर तक डिलीवरी का दावा किया गया है. 
हल्का वजन होने की वजह से सिलेंडर को उठाने और ले जाने में आसानी.
नए कनेक्शन के लिए कम डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी.
इसमें डिजिटल बुकिंग और ट्रैकिंग की सुविधा भी मिलेगी.
बेहतर सुरक्षा और सुविधाजनक इस्तेमाल करने का अनुभव होगा.

कहां मिलेगी यह सुविधा?

कंपनी के मुताबिक, 'इंडेन एक्सट्रालाइट नाउ' सेवा इंडियनऑयल के इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स के जरिए इसकी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इसका सेवा का खास मकसद ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक तेज डिलीवरी, बेहतर सुविधा और आधुनिक LPG सेवा पहुंचाना है. यानी अगर आप सुबह 7 बजे बुकिंग करते हैं तो 10 बजे तक सिलेंडर आपके घर पहुंचेगा. 

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 0
Wow Wow 5
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User