CJP के बाद अब 'दिमागी नक्सल पार्टी' का बना इंस्टाग्राम अकाउंट, 24 घंटे में 1.7 लाख से अधिक फॉलोअर्स

इंस्टाग्राम पर मौजूद जानकारी के अनुसार, यह अकाउंट इसी महीने खोला गया था। लॉग से पता चलता है कि यूजरनेम एक बार बदला गया था। इस अकाउंट पर अब तक 63 पोस्ट किए गए हैं। यह लगभग 35 लोगों को फॉलो करता है। हालांकि, इसका संचालन कौन कर रहा है, इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

Aug 17, 2026 - 12:00
0 28
CJP के बाद अब 'दिमागी नक्सल पार्टी' का बना इंस्टाग्राम अकाउंट, 24 घंटे में 1.7 लाख से अधिक फॉलोअर्स


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बाद अब 'दिमागी नक्सल पार्टी' नाम से बना एक नया अकाउंड रातोंरात सुर्खियों में आ गया है। इस अकाउंट ने महज 24 घंटों में 1.7 लाख से अधिक फॉलोअर्स हासिल कर लिए हैं।


इंस्टाग्राम पर मौजूद जानकारी के अनुसार, यह अकाउंट इसी महीने खोला गया था। लॉग से पता चलता है कि यूजरनेम एक बार बदला गया था। इस अकाउंट पर अब तक 63 पोस्ट किए गए हैं। यह लगभग 35 लोगों को फॉलो करता है। हालांकि, इसका संचालन कौन कर रहा है, इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।


दरअसल, यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में सशस्त्र नक्सलियों के खात्मे का जिक्र करते हुए देश को घात लगाकर बैठे 'बुद्धिजीवी/दिमागी नक्सलियों' से सतर्क रहने का आह्वान किया था। जिसके बाद दिमागी नक्सल पार्टी चर्चा में आई है। इस नाम से इंस्टाग्राम पर कई अकाउंट दिख रहे हैं।


स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा, "भले ही जंगल में हथियार उठाने वाले नक्सल खत्म हो गए हों, लेकिन दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में हैं। वे हिंसा के तरीके ढूंढ रहे हैं और देश को गलत रास्ते पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें अलग-थलग किया जाना चाहिए।"

What's Your Reaction?

Like Like 13
Dislike Dislike 0
Love Love 10
Funny Funny 12
Wow Wow 5
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User