रात में खाना खाने के बाद 15 मिनट क्यों टहलना चाहिए, डॉक्टर ने बताए 3 कारण

​अक्सर रात को खाना खाने के बाद कई लोगों को सीने में जलन, पेट में भारीपन या एसिडिटी की शिकायत होने लगती है जब हम खाना खाकर तुरंत लेट जाते हैं, तो पेट में बनने वाला एसिड ऊपर की तरफ आने लगता है. इससे एसिडिटी और खट्टी डकारों की दिक्कत बढ़ जाती है. डॉक्टर सेठी बताते हैं कि खाने के बाद 15 मिनट टहलने से हमारा खाना सही तरीके से नीचे की ओर मूव करता है. इससे खाना जल्दी पचता है और एसिडिटी, गैस या पेट फूलने जैसी परेशानियां नहीं होतीं.

Jul 28, 2026 - 11:02
0 12
रात में खाना खाने के बाद 15 मिनट क्यों टहलना चाहिए, डॉक्टर ने बताए 3 कारण

भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के चलते हम अपनी सेहत का उतना ध्यान नहीं रख पाते हैं जितना हमें रखना चाहिए. दिनभर काम की थकान के चलते रात को खाना खाते ही ज्यादातर लोग सीधे बिस्तर पर लेटने चले जाते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आज से ही बंद कर दें. क्योंकि आपकी यह आदत सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है. 

हाल ही में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरव सेठी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके बताया है कि रात के खाने के बाद सिर्फ 15 मिनट टहलना हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है.

​डॉक्टर सौरव सेठी के मुताबिक, डिनर के बाद भारी-भरकम एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं है. बस 15 मिनट की हल्की वॉक आपको कई तरह की बीमारियों से बचा सकती है.

रात में टहलने के फायदे-

​1. पेट गैस और एसिडिटी- 

​अक्सर रात को खाना खाने के बाद कई लोगों को सीने में जलन, पेट में भारीपन या एसिडिटी की शिकायत होने लगती है जब हम खाना खाकर तुरंत लेट जाते हैं, तो पेट में बनने वाला एसिड ऊपर की तरफ आने लगता है. इससे एसिडिटी और खट्टी डकारों की दिक्कत बढ़ जाती है. डॉक्टर सेठी बताते हैं कि खाने के बाद 15 मिनट टहलने से हमारा खाना सही तरीके से नीचे की ओर मूव करता है. इससे खाना जल्दी पचता है और एसिडिटी, गैस या पेट फूलने जैसी परेशानियां नहीं होतीं.

​2. ब्लड शुगर लेवल- 

​अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं या अपनी शुगर को नॉर्मल रखना चाहते हैं, तो खाने के बाद 15 मिनट के लिए टहलें. डॉक्टर सेठी के अनुसार, यह छोटी सी आदत डायबिटीज के खतरे को काफी हद तक कम कर सकती है.

​3. पाचन तंत्र- 

रात में खाना खाने के बाद 15 मिनट टहलने से आंतों की एक्टिविटी तेज हो जाती है, जिससे खाना पचने की प्रक्रिया आसान हो जाती है. जब खाना सही समय पर पचता है, तो सुबह पेट साफ होने में कोई परेशानी नहीं होती और कब्ज की समस्या भी खत्म हो जाती है.

​कैसे करें वॉक?

​डॉक्टरस  का कहना है कि रात के खाने के बाद आपको तेज-तेज दौड़ने या बहुत तेज चलने की जरूरत नहीं है. आपको बस अपनी सामान्य चाल से 15 मिनट तक टहलना है. आप चाहें तो अपने घर की छत पर, बालकनी में या फिर कमरे के अंदर भी टहल सकते हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 9
Funny Funny 2
Wow Wow 7
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User