झांसी में महिला से मंगलसूत्र छीनने वाले का 9 घंटे में हाफ एनकाउंटर, दूसरे ने डर से किया सरेंडर
पुलिस को देख बदमाश रात का अंधेरे का लाभ उठाते हुए फायरिंग कर भागने लगे. पुलिस ने भी पीछा करते हुए फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया. यह देखकर दूसरे ने डर से सरेंडर कर दिया. घायल बदमाश ने अपना नाम ब्रजेंद्र बताया है, जबकि दूसरे का नाम आशीष बताया जा रहा है. झांसी पुलिस के मुताबिक ब्रजेंद्र पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं.
उत्तर प्रदेश के झांसी में महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने वाले बाइक सवार दो बदमाशों का 9 घंटे में पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर दिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से छीना गया मंगलसूत्र, घटना में प्रयोग की गई बाइक, तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं.
बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक बदमाश का हाफ एनकाउंटर किया तो दूसरे ने डर से ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. दोनों बदमाश इससे पहले भी यूपी में कई घटनाओं को अंजाम दे चुके थे. झांसी पुलिस को घटना स्थल के पास लगे 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों का सुराग मिला था.
घटना झांसी के नवाबाद इलाके की बताई जा रही है. शिवाजी नगर में रहने वाली रानी राजपूत अपने बेटे देवांश को स्कूल से लेकर दोपहर में वापस अपने घर लौट रही थी, इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मार कर महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया.
एक बदमाश भगवा रंग का गमछा गले में डाले था. जिसके बाद महिला ने परिजनों के साथ तुरंत थाने पहुंचकर पुलिस में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने तुरंत बदमाशों की तलाश शुरू कर दी. करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस को एक बदमाश को पहचानने में सफलता मिली.
करीब 9 घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश फिर से घटना को अंजाम देने के लिए मुस्तरा से कैलाश रेजीडेंसी की ओर जाने वाले मार्ग पर है. पुलिस की सूचना पर हाइवे से 500 मीटर घेराबंदी की गई. इसी दौरान बाइक सवार बदमाश आते नजर आए.
पुलिस को देख बदमाश रात का अंधेरे का लाभ उठाते हुए फायरिंग कर भागने लगे. पुलिस ने भी पीछा करते हुए फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया. यह देखकर दूसरे ने डर से सरेंडर कर दिया. घायल बदमाश ने अपना नाम ब्रजेंद्र बताया है, जबकि दूसरे का नाम आशीष बताया जा रहा है. झांसी पुलिस के मुताबिक ब्रजेंद्र पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं.
घायल आरोपी को झांसी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि दूसरे आरोपी को जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने घटना में प्रयोग की गई बाइक, छीना हुआ मंगलसूत्र, तमंचे और कारतूस बरामद हुआ है.
What's Your Reaction?
Like
4
Dislike
0
Love
2
Funny
1
Wow
1
Sad
0
Angry
0
Comments (0)