गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार का भीषण हादसा, उड़े परखच्चे; 4 दोस्तों की मौत

यह हादसा हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुआ. हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर बदायूं से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार थार गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आई है कि उसमें थार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़े नजर आ रहे. यह तस्वीर ही साफ कर रही है कि हादसे के बाद थार की रफ्तार कितनी ज्यादा तेज रही होगी.  

Aug 31, 2026 - 09:17
0 24
गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार का भीषण हादसा, उड़े परखच्चे; 4 दोस्तों की मौत


यूपी के हापुड़ के एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है. बीती रात यहां एक तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि थार के परखच्चे उड़ गए. इस भीषण हादसे में थार में सवार चार दोस्तों की मौत हो गई. 


मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुआ. हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर बदायूं से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार थार गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आई है कि उसमें थार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़े नजर आ रहे. यह तस्वीर ही साफ कर रही है कि हादसे के बाद थार की रफ्तार कितनी ज्यादा तेज रही होगी.  

शुरुआती जानकारी के अनुसार, गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। बताया गया कि मरने वालों में सुखवीर व जसवंत दोनों सगे भाई हैं, जबकि जोगिंदर व रवि भी रिश्ते में भाई हैं। इनमें एक मामा का तो दूसरा बुआ का लड़का था।

हादसे में गाड़ी सवार चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया. सूचना मिलते ही सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिखेड़ा भेजा गया. जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया. 


मृतकों की पहचान जोगिंदर, सुखबीर, जसवंत और रवि शामिल के रूप में हुई है. जबकि 17 वर्षीय विष्णु को हल्की चोटें आई हैं. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवा दिया है और यातायात सामान्य कर दिया गया था.

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 11
Angry Angry 9
Sharma Kumar Manish

Associate Desk Editor

Comments (0)

User