लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी, बैंक अधिकारी पत्नी और बहन की हत्या के बाद पति ने दी जान

आईसीआईसीआई बैंक मिठाईवाला चौराहा ब्रांच में रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा को उसके पति मानस बाजपेई ने गोली मारी और फरार हो गया। बताया जा रहा है कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। उसको करीब 1.15 बजे लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला को आईसीआईसीआई बैंक के बाहर गोली मारी गई।

Aug 20, 2026 - 14:31
0 32
लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी, बैंक अधिकारी पत्नी और बहन की हत्या के बाद पति ने दी जान


राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में व्यस्ततम मिठाईवाला चौराहा गुरुवार को दिन में करीब 12 बजे गोलियों की तडतड़ाहट से गूंज गया। यहां पति ने महिला बैंक कर्मी की दिनदहाड़े हत्या के बाद अवसाद में चल रही अपनी बहन को मौत के घाट उतारने के बाद आत्महत्या कर ली।

आईसीआईसीआई बैंक मिठाईवाला चौराहा ब्रांच में रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा को उसके पति मानस बाजपेई ने गोली मारी और फरार हो गया। बताया जा रहा है कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। उसको करीब 1.15 बजे लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला को आईसीआईसीआई बैंक के बाहर गोली मारी गई।


बता दे कि घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आरोपी पति ने अपनी पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी पति हुसड़िया चौराहे पहुंचा, जहां उसने खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

मानस का घर हुसड़िया चौराहे के पास किराए पर है। फास्ट फूड दुकान के मालिक लवकुश ने बताया कि करीब 12:30 बजे मानस अचानक वहां आए। वह पसीने से भीगे हुए थे। अंदर जाने के बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया।

कुछ देर बाद अंदर से आवाज आई। मानस की बहन भी उनके साथ रहती थी। इसके बाद पता चला कि मानस ने बहन को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।

लवकुश ने बताया कि उसे इससे ज्यादा जानकारी नहीं है। मानस के माता-पिता नहीं हैं और वह SBI बैंक में काम करता था।

पुलिस के मुताबिक, मामला गोमती नगर थाना क्षेत्र का है। एक ही परिवार के तीन लोगों से जुड़ी इस घटना ने राजधानी लखनऊ में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच की जा रही है।


 प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले अपनी पत्नी और बहन की हत्या की, जिसके बाद खुद की जान ले ली। पुलिस हत्या और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

घटना के बाद आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी घटना की वजह साफ हो सकेगी। मृतकों के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।


आज तीन मौत से लखनऊ में सनसनी फैल गई। बैंक कर्मी महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी गोली मौके पहुंचे। टीम जांच में जुटी थी कि सूचना मिली कि पत्नी के बाद बहन की हत्या करने वाले युवक ने आत्महत्या कर ली है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User