गजब Crime : 6.5 लाख रुपए के नल चुराए! गर्लफ्रेंड के लिए टोटी चोर बन गया ब्‍वॉयफ्रेंड

Jun 05, 2026 - 23:32
0 13
गजब Crime : 6.5 लाख रुपए के नल चुराए! गर्लफ्रेंड के लिए टोटी चोर बन गया ब्‍वॉयफ्रेंड

नागपुर में दो ब्‍वॉय फ्रेंड अपनी-अपनी गर्ल फ्रेंड को खुश करने के लिए ऐसा कारनामा कर डाला, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. प्‍यार जताने के लिए गर्ल फ्रेंड को आई फोन देना चाहता था, पर उसके पास इतने रुपए नहीं थे. जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. इस काम के लिए दोनों मिलकर एक गोदाम में चोरी की, जहां से करीब 6.5 लाख रुपये के लग्जरी डिजाइनर नल और सैनिटरी सामान उड़ा लिए.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार  ‘राहुल सेरामिक्स प्राइवेट लिमिटेड’ के मालिक राहुल जयचंद बत्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि 27 और 28 मई की रात अज्ञात चोरों ने गोदाम की छत की टिन शीट हटाकर अंदर घुसे और महंगे सैनिटरी प्रोडक्‍ट चोरी कर लिए, इसमें नलों की शानदार टोटी भी थीं.


चोरी किए गए सामान में गोल्ड डिजाइन वाले पांच लग्जरी नल, तीन गोल्डन रंग के स्टैंडर्ड नल, नौ रोज गोल्ड रंग के नल और चार सिल्वर रंग के नल शामिल थे. इन सभी की कुल कीमत करीब 6.5 लाख रुपये बताई गई.


पूछताछ में दो नाबालिग लड़कों और एक अन्य आरोपी ने चोरी की बात कबूल कर ली. पुलिस के अनुसार दोनों किशोर अपनी गर्लफ्रेंड को आईफोन गिफ्ट करना चाहते थे और पैसों की जरूरत के चलते उन्होंने चोरी का रास्ता चुना. आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी किए गए महंगे डिजाइनर नलों को एक स्थानीय कबाड़ी को सिर्फ 20 हजार रुपये में बेच दिया था.

पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के आरोप में 38 वर्षीय इरफान अली उर्फ इम्मू रमजान अली को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से चोरी का अधिकांश सामान बरामद कर लिया है. कलमना पुलिस थाने के सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार रामलोड ने बताया कि पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया. उन्होंने कहा कि करीब 6.5 लाख रुपये मूल्य का चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User