सीएम योगी का सियासी संदेश: 'माफिया मिट्टी में मिल गए',  बोले- अब विकास ही यूपी की पहचान है

Jun 05, 2026 - 23:37
0 12
सीएम योगी का सियासी संदेश: 'माफिया मिट्टी में मिल गए',  बोले- अब विकास ही यूपी की पहचान है

यूपी के बलरामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने थारू बाहुल्य गैसड़ी क्षेत्र में 392 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। राजनीतिक गलियारों में इसे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।


इस मौके सीएम योगी ने विकास योजनाओं की चर्चा के साथ कानून-व्यवस्था और माफिया राज के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। अपने संबोधन में उन्होंने एक ओर उत्तर प्रदेश की बदली हुई तस्वीर का उल्लेख किया तो दूसरी ओर माफिया, अपराध और परिवारवाद की राजनीति पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास और सुशासन इसलिए दिखाई दे रहा है, क्योंकि माफिया राज पर निर्णायक प्रहार किया गया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था जब उत्तर प्रदेश की पहचान विकास या निवेश से नहीं, बल्कि अपराध और माफियाओं से जुड़कर की जाती थी। प्रदेश से बाहर जाने पर लोग उत्तर प्रदेश के नाम से ही दूरी बना लेते थे। बलरामपुर और आसपास के जिलों का नाम सुनकर भी लोगों के मन में भय का भाव पैदा हो जाता था। लेकिन, आज परिस्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं।


उन्होंने कहा कि पहले जनता के वोटों के सहारे कुछ लोग इतने शक्तिशाली बन जाते थे कि सरकारी योजनाओं का धन हड़प लेते थे, गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर लेते थे और पूरे तंत्र को अपने प्रभाव में लेने की कोशिश करते थे। ऐसे तत्व विकास के सबसे बड़े दुश्मन थे। सरकार ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर कानून का राज स्थापित किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 1
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User