TCS ऑफिस के बाद अब नागपुर की दरगाह में धर्मांतरण का खेल, हिन्‍दू महिला को मुसलमान बनाने की कोशिश

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में कथित तौर पर जबरन धर्मांतरण कराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. कोलकाता की एक हिंदू महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कामठी तहसील स्थित मरियम अम्मा दरगाह से जुड़े छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.  मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर जांच शुरू कर दी है. 

Jun 06, 2026 - 09:58
0 9
TCS ऑफिस के बाद अब नागपुर की दरगाह में धर्मांतरण का खेल, हिन्‍दू महिला को मुसलमान बनाने की कोशिश


नासिक में जबरन धर्मांतरण का मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि महाराष्‍ट्र में धर्म परिवर्तन कराने की एक और घटना सामने आई है. प्रदेश के नागपुर में स्थित एक दरगाह में धर्मांतरण का खेल चलने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. 


आरोप है कि एक हिन्‍दू महिला को धर्म बदलने के लिए मजबूर किया जा रहा था. वह वहां से किसी तरह भागने में सफल हुईं और कोलकाता में इस बाबत जीरो एफआईआर दर्ज कराई. बाद में कोलकाता पुलिस ने इस मामले को नागपुर पुलिस के पास ट्रांसफर कर दिया. बताया जा रहा है कि एफआईआर में 6 को आरोपी बनाया गया है, जिनमें से 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है.

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में कथित तौर पर जबरन धर्मांतरण कराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. कोलकाता की एक हिंदू महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कामठी तहसील स्थित मरियम अम्मा दरगाह से जुड़े छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. 


मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर जांच शुरू कर दी है. 


जानकारी के अनुसार, कोलकाता निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि नागपुर जिले के पुरानी कामठी क्षेत्र स्थित मरियम अम्मा दरगाह में उनका जबरन धर्मांतरण कराने का प्रयास किया गया. महिला का कहना है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, छेड़छाड़ की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई.


पुलिस जांच में सामने आया है कि शिकायतकर्ता महिला पिछले तीन-चार वर्षों से हर साल मरियम अम्मा दरगाह के उर्स कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोलकाता से कन्हान आती रही थी. इसी वर्ष अप्रैल में उर्स कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर उसके ऊपर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया. 

महिला ने आरोप लगाया है कि 18 और 19 अप्रैल के बीच उसे बंधक बनाकर रखा गया और धर्मांतरण के लिए मजबूर करने की कोशिश की गई. किसी तरह वहां से निकलने के बाद वह कोलकाता पहुंची, जहां उसका इलाज कराया गया और बाद में उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User