प्रयागराज में केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के PDA वाले दावे की उखेड़ी बखिया

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में सत्ता प्राप्त करना अब अखिलेश यादव के बस की बात नहीं है. डिप्टी सीएम ने एक बार फिर से सीएम योगी आदित्यनाथ को जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी. डिप्टी सीएम ने भगवान प्रयागराज से सीएम योगी के स्वस्थ्य और दीर्घायु होने की भी कामना की, ताकि समाज सेवा का जो व्रत उन्होंने लिया है उसको और अच्छे ढंग से पूरा कर सकें. 

Jun 06, 2026 - 10:03
0 10
प्रयागराज में केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के PDA वाले दावे की उखेड़ी बखिया

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला. प्रयागराज पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के 2024 के पीडीए फार्मूले पर 2027 में जीत के दावे पर कहा कि अब साइकिल सैफई की यात्रा करेगी. 

उन्होंने कहा कि 2024 के बाद गंगा में बहुत पानी बह गया है. महाराष्ट्र और हरियाणा में कमल खिल चुका है. सपा ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया, वहां पर भी कमल खिल चुका है. बिहार में राजद और पश्चिम बंगाल में टीएमसी को समर्थन दिया वहां पर भी कमल खिल चुका है. डिप्टी सीएम ने कहा कि अब साइकिल सैफई की यात्रा करेगी.

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में सत्ता प्राप्त करना अब अखिलेश यादव के बस की बात नहीं है. डिप्टी सीएम ने एक बार फिर से सीएम योगी आदित्यनाथ को जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी. डिप्टी सीएम ने भगवान प्रयागराज से सीएम योगी के स्वस्थ्य और दीर्घायु होने की भी कामना की, ताकि समाज सेवा का जो व्रत उन्होंने लिया है उसको और अच्छे ढंग से पूरा कर सकें. 

सीएम योगी के हर नल जल पहुंचाने की योजना में टोंटी चोरी को लेकर दिए बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा. सरकार की प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भूखा न रहे और सभी योजनाओं का आम लोगों को लाभ मिले,

शनिवार को दिल्ली में जंतर मंतर पर पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच पार्टी के विरोध प्रदर्शन के सवाल पर डिप्टी सीएम कोई प्रतिक्रिया देने से बचते नजर आए. उन्होंने इसे काल्पनिक सवाल बताते हुए टाल दिया. वहीं प्रयागराज में कथित पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करने के बाद तीन कोचिंग संस्थानों को सील किए जाने के सवाल पर कहा कि जो गलत करेगा उसे कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा. 

उन्होंने कहा कि लेकिन कोई युवा निराश ना हो और कोई नागरिक अपने को असुरक्षित ना समझे. प्रदेश की मां बहनें यह चिंता ना करें कि कोई उनका ध्यान देने वाला नहीं है. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का संकल्प है.  पीएम मोदी के उस संकल्प को हम सब मिलकर सफल बनायेंगे. सबका पेट भरने वाले अन्नदाताओं की आमदनी बढ़े इसके लिए सरकार काम कर रही है. उन्होंने कहा है कि विकास हमारी प्राथमिकता है.

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User