भीख मांगते-मांगते उम्र बीत गई, मौत के बाद घर से 30 से ज्यादा बोरियों में भरे मिले लाखों रुपए
उम्र से जुड़ी बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई. उनकी मौत के बाद, स्थानीय लोगों ने घर की तलाशी ली और 30 से ज्यादा बोरियों में भरा हुआ कैश पाया. बोरियों के अंदर लाखों रुपये रखे हुए मिले. जिसके बाद नोटों की गिनती शुरू हुई, कई घंटों तक हुई नोटों की गिनती के बाद करीब 8-9 लाख रुपए गिने गए, जबकि लगभग 20 और बोरियों में रखे कैश की गिनती अभी बाकी है.
ये दौलत किस काम की... भीख मांगते-मांगते पूरी उम्र बीता दी और अब मौत के बाद ये नोटों के ढेर. ये कहना है उन लोगों का, जिनकी आंखें एक भिखारी की मौत के बाद उसके घर से मिले नोटों से भरे बोरियों को देखकर फटी की फटी रह गई. मामला दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक से सामने आया है. जहां एक महिला भिखारी की मौत के बाद उसके घर से प्लास्टिक की बोरियों में 10, 20, 50 रुपए के हजारों नोट मिले. वृद्ध महिला की मौत के बाद उसके घर से मिले नोटों के ढेर को देखकर हर कोई हैरान हो गया.
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला कर्नाटक के मांड्या जिले के गुथालू इलाके का है. जहां हूर उन्निसा नाम की एक बुजुर्ग महिला भीख मांगकर गुजारा करती थीं. हूर उन्निसा अपनी बहन के साथ किराए के घर में रहती थीं. दोनों बहनों में से किसी ने भी शादी नहीं की थी. उनकी बहन की मौत करीब दो साल पहले हो गई थी, जिसके बाद हूर उन्निसा अकेली रह रही थी.
उम्र से जुड़ी बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई. उनकी मौत के बाद, स्थानीय लोगों ने घर की तलाशी ली और 30 से ज्यादा बोरियों में भरा हुआ कैश पाया. बोरियों के अंदर लाखों रुपये रखे हुए मिले. जिसके बाद नोटों की गिनती शुरू हुई, कई घंटों तक हुई नोटों की गिनती के बाद करीब 8-9 लाख रुपए गिने गए, जबकि लगभग 20 और बोरियों में रखे कैश की गिनती अभी बाकी है.
घर में मिले पैसे अभी गुथालू इलाके की एक मस्जिद की कस्टडी में हैं. समुदाय के नेताओं ने हूर उन्निसा के रिश्तेदारों को इस बारे में जानकारी दे दी है. रिश्तेदारों के आने के बाद बाकी पैसे गिने जाएंगे. इसके बाद यह तय किया जाएगा कि पैसे किसे सौंपे जाएं.
बता दे कि उन्निसा की मौत के बाद से अब तक बोरियों से मिले कैश में से 8-9 लाख रुपये गिने जा चुके हैं, जबकि 20 बोरियों की गिनती अभी भी बाकी है. उन्निसा के घर में मिले पैसों को फिलहाल गुथालू इलाके की एक मस्जिद ने अपनी कस्टडी में ले लिया है. उन्निसा के रिश्तेदारों को पैसों के बारे में जानकारी दी जा चुकी है. बाकी 20 बोरियों की गिनती उनके रिश्तेदारों के सामने की जाएगी. इसके बाद इस बात का फैसला लिया जाएगा कि उन्निसा के जीवनभर की कमाई किसे सौंपी जाए.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)