15.39 करोड़ का 10 किलो सोना जब्त, UP में एक्सप्रेस वे पर पुलिस वैन से टकराई कार और मिल गया तस्करों का खजाना

शनिवार को तालग्राम थाना पुलिस एक्सप्रेसवे पर रूटीन गश्त कर रही थी. इसी दौरान पुलिस की गाड़ी से दिल्ली जा रही एक कार की टक्कर हो गई. हादसे के बाद कार चालक भागने लगा, जिस पर पुलिस को शक हुआ और पीछा कर कार को रोक लिया गया.

Aug 23, 2026 - 17:28
0 18
15.39 करोड़ का 10 किलो सोना जब्त, UP में एक्सप्रेस वे पर पुलिस वैन से टकराई कार और मिल गया तस्करों का खजाना


एक्सप्रेस वे पर रुटीन चेकिंग के लिए गुजरती पुलिस वैन और उसमें सवार कुछ जवान. ओवरटेक की कोशिश में तेजी से गुजरती ब्रेजा कार से टक्कर और उसके बाद कार से निकला 15.39 करोड़ का सोना. 


सुनने में यह कहानी फिल्मी लग रही हो, लेकिन ऐसा हुआ हकीकत में है. मामला यूपी के कन्नौज से सामने आया है. जहां पुलिस ने एक ब्रेजा कार से 24 कैरेट का 10 सोना जब्त किया है. मामले में पुलिस ने कार सवार दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है. जो नेपाल के रास्ते सोना तस्करी करने वाले गिरोह में शामिल थे. 

एक्सप्रेस वे पर हुई टक्कर के बाद कार से मिले गोल्ड की जानकारी सामने आते ही तुरंत वरीय अधिकारी हरकत में आए. अब मामले की तफ्तीश गहराई से की जा रही है.  


दरअसल कन्नौज के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने एक कार से करीब 10 किलो सोना बरामद किया है. बरामद सोने की कीमत करीब 15 करोड़ 39 लाख रुपए बताई जा रही है. एसपी विनोद कुमार के मुताबिक, नेपाल से तस्करी कर सोना दिल्ली ले जाया जा रहा था. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नेपाल और दूसरा महाराजगंज का रहने वाला है.


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नेपाल के पालपा जिले के हुंगी गांव निवासी सरोज पंत (33) पुत्र कृष्णराज पंत और महराजगंज जिले के ठूठीबारी निवासी संदीप जायसवाल (28) पुत्र संतोष जायसवाल के रूप में हुई है. पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्हें गोरखपुर के एक होटल में सोने की खेप दी जाती थी. जिसे दिल्ली पहुंचाना होता था. दिल्ली में सोना किसे देना है, इसकी जानकारी उन्हें पहले से नहीं होती थी.


मामले की सूचना कस्टम और जीएसटी विभाग को दे दी गई है. दरअसल,शनिवार को तालग्राम थाना पुलिस एक्सप्रेसवे पर रूटीन गश्त कर रही थी. इसी दौरान पुलिस की गाड़ी से दिल्ली जा रही एक कार की टक्कर हो गई. हादसे के बाद कार चालक भागने लगा, जिस पर पुलिस को शक हुआ और पीछा कर कार को रोक लिया गया.

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User