चुनाव 2027: लखनऊ में ट्रिपल फ्रंट, अखिलेश का 'वोटर लिस्ट' वाला आरोप और एनकाउंटर पर भिड़ी BJP-SP

Aug 31, 2026 - 21:44
0 10
चुनाव 2027: लखनऊ में ट्रिपल फ्रंट, अखिलेश का 'वोटर लिस्ट' वाला आरोप और एनकाउंटर पर भिड़ी BJP-SP

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी बिसात अभी से बिछनी शुरू हो गई है. राजधानी लखनऊ में एक ही दिन भारतीय जनता पार्टी (BJP), समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की बड़ी बैठकों से राजनीतिक पारा चढ़ गया है. चुनावी रणनीति बनाने के साथ-साथ बयानों के तीर भी खूब चल रहे हैं.


आईजीआई स्टेडियम में बीजेपी की बड़ी बैठक आयोजित हुई, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष और हाल ही में राष्ट्रीय महासचिव बनीं स्मृति ईरानी शामिल हुईं. इस बैठक में बूथ अध्यक्षों के साथ आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई.


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में महानगर अध्यक्षों की अहम बैठक बुलाई और चुनावी तैयारियों का जायजा लिया.

बसपा प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की. पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, बसपा 2007 की तर्ज पर ‘सर्वसमाज’ में भाईचारा बनाकर और अपने शासनकाल के कानून-व्यवस्था के मॉडल को लेकर जनता के बीच जाएगी

बैठक के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर तीखा हमला बोला. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले एनुअल रिवीजन और SIR के जरिए वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने और अपने लोगों के वोट बढ़ाने की बड़ी साजिश हो रही है. 


उन्होंने कहा कि जब अभी SIR हुआ है, तो फिर से फॉर्म-7 क्यों भरवाया जा रहा है? अखिलेश ने चेतावनी दी कि पार्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस पूरे मामले का खुलासा करेगी और कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.


सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने एनकाउंटर की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एनकाउंटर पर सफाई देते हुए कहा कि अगर कोई अपराधी पुलिस पर हमला करेगा, तो पुलिस उसका माकूल जवाब देगी.


केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था. उन्होंने अतीक अहमद का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस का काम अपराधियों को पकड़ना है और जवाबदेही के तहत ही कार्रवाई की जा रही है.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User