इटावा डबल मर्डर: पति ने नशीला पदार्थ पिलाया, पत्नी भागी तो दराती से काटा, हाथ-पैर बांधकर सास का रेता गला

भरथना कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदेठी में सफाई कर्मचारी ने 15 अगस्त की रात पत्नी और सास की चाकू और दरांती से गला रेतकर हत्या कर दी। सोमवार की सुबह दूधिया को खून से लतपथ दोनों के शव घर में पड़े मिले। पुलिस के अनुसार पत्नी को तलाक देने के बाद भरण पोषण दिए जाने के कोर्ट के आदेश से नाराज होकर आरोपी ने अपने साले से मिलकर ससुराल पहुंचकर इस वारदात को अंजाम दिया।

Aug 18, 2026 - 09:56
0 10
इटावा डबल मर्डर: पति ने नशीला पदार्थ पिलाया, पत्नी भागी तो दराती से काटा, हाथ-पैर बांधकर सास का रेता गला

इटावा जिले में पति सतेंद्र ने मुकेश की मदद से सास और पत्नी को शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेसुध किया था। पहले सास पुष्पा के हाथ-पैर दुपट्टे से बांधे। बेसुध हालत में पुष्पा विरोध नहीं कर सकी। सतेंद्र ने खुन्नस में बातें सुनाते हुए चाकू से उनका गला रेत दिया। इसके बाद वह बरामदे में गया, जहां पत्नी निर्मला बेसुध पड़ी थी।


सतेंद्र ने उसे जगाया, तो खून से सना चाकू देखकर निर्मला भागने का प्रयास करने लगी, लेकिन बेसुध हाल में होने के कारण गिर पड़ी। मुकेश ने निर्मला के पैर पकड़े और सतेंद्र ने दराती से उसका भी गला रेत दिया। निर्मला के भाई अर्पित ने बताया कि 13 अगस्त को वह कचहरी गया था, वहां बहनोई सतेंद्र और उसके जीजा विजय ने रुपये न देने की बात कही थी।


उन्होंने अर्पित को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। फिलहाल हत्या की वजह रुपये का विवाद बताया जा रहा है। भरथना के चंदेठी गांव निवासी पुष्पा और उनकी विवाहित बेटी निर्मला काफी समय से घर में अकेले ही रह रहीं थीं। छोटा बेटा अर्पित व पति अक्सर घर आते-जाते रहते थे। रोज की तरह 16 को दूध देने के लिए गांव का राजीव सुबह करीब साढ़े छह बजे पुष्पा के घर पहुंचा था।

उसने घर में घुसते समय अंदर की तरफ पड़ने वाले लोहे के गेट को काफी बार भड़भड़ाया और आवाज भी दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। अंदर से किसी की आवाज न आने पर वह लौट गया था। 17 अगस्त को वह रोज की तरफ फिर सुबह लगभग सवा छह बजे पुष्पा के घर पहुंचा, तो फिर दरवाजा नहीं खुला, अंदर से भी कोई आहट नहीं आई। इस पर राजीव को कोई घटना होने का संदेह हुआ।


उसने गांव के लोगों के बताने के साथ ही पुष्पा के पति सुरेश चंद को फोन पर दरवाजा दो दिन से नहीं खुलने की सूचना दी। सुरेश ने घर के दूसरे हिस्से में लगे दरवाजे के रास्ते घर में कूदकर जाने की बात कही। इस पर ग्रामीण घर में दाखिल हुए। लोहे के दरवाजे को धक्का देते ही एक खाट पर पुष्पा का और अंदर जमीन पर निर्मला का शव पड़ा था। यह देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए।

ग्रामीणों ने फोन पर प्रधान के पति को सूचना दी। प्रधान के पति की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई थी। उधर, वारदात की जानकारी पर परिजन भी रवाना हो गए थे। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि 26 अप्रैल 2021 को निर्मला की शादी सतेंद्र से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही निर्मला को पता चला था कि उसके पति के संबंध उसकी भाभी की बहन के साथ हैं।


इस पर दोनों के बीच खटपट होने लगी थी। इसी विवाद के चलते निर्मला करीब छह माह बाद ही मायके रहने आ गई थी। 2023 में उसने घरेलू हिंसा और भरण पोषण का मुकदमा पारिवारिक न्यायालय में डाल दिया था। कोर्ट ने तीन अगस्त को निर्मला को सात हजार रुपये दिए जाने के आदेश दिए थे। साथ ही इस आधार पर अभी तक के लगभग तीन लाख रुपये का भी जल्द भुगतान करने के आदेश सतेंद्र को दिए थे।

निर्मला के छोटे भाई अर्पित की तहरीर पर पुलिस ने निर्मला के पति सतेंद्र, सतेंद्र के जीजा विजय और सतेंद्र के रिश्ते के साले आरोपी मुकेश व चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसएसपी ने बताया कि घटना में मुख्य रूप से दो आरोपियों के संलिप्त होने की पुष्टि हुई है। अन्य आरोपों की भी जांच की जा रही है। उधर, पुष्पा के पति और बेटे बाहर रहने की वजह से वारदात पता चलने के बाद कोई मौके पर नहीं था।

पति और दोनों बेटे सूचना पर सुबह घर के लिए रवाना हुए थे। दोपहर में पति सुरेश चंद और छोटा बेटा आ गया था, पर बड़ा बेटा नंदकिशोर नहीं आ सका था। देर रात तक दोनों के पोस्टमार्टम नहीं हो सके थे। एसएसपी ने बताया कि आरोपी मुकेश 10 साल पहले सेना में सिपाही था। वह सरकारी ट्रैक्टरी चोरी में पकड़ा गया था। इसके बाद उसका कोर्ट मार्शल कर दिया गया था। अभी फिलहाल वह गांव में ही किसी का ट्रैक्टर चलाता था।

भरथना कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदेठी में सफाई कर्मचारी ने 15 अगस्त की रात पत्नी और सास की चाकू और दरांती से गला रेतकर हत्या कर दी। सोमवार की सुबह दूधिया को खून से लतपथ दोनों के शव घर में पड़े मिले। पुलिस के अनुसार पत्नी को तलाक देने के बाद भरण पोषण दिए जाने के कोर्ट के आदेश से नाराज होकर आरोपी ने अपने साले से मिलकर ससुराल पहुंचकर इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने शाम को साम्हो रोड पर मुठभेड़ में साले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के घटना कबूलने के बाद पुलिस अब मुख्य आरोपी पति की तलाश कर रही है। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता में बताया कि सोमवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे भरथना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि चंदेठी गांव में पुष्पा देवी (55) और उनकी विवाहिता बेटी निर्मला उर्फ मंजू (38) की हत्या हो गई है और उनके शव घर में पड़े हैं।

थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम ने जाकर जांच शुरू की। पता चला कि निर्मला का ससुरालियों से विवाद चल रहा है। इस वजह से वह करीब चार साल से मायके में ही रह रही थी। पिता सुरेश चंद्र, छोटा भाई अर्पित नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। वहीं, बड़ा भाई नंदकिशोर पुणे में नौकरी करता है। घर में मां-बेटी अकेली रहती थीं। निर्मला ने घरेलू हिंसा और भरण पोषण के लिए कोर्ट में केस कर रखा था।

कोर्ट ने तीन अगस्त को आरोपी पति सतेंद्र उर्फ करिया निवासी ग्राम मिधिया, थाना किशनी, मैनपुरी को सात हजार रुपये हर माह निर्मला को भरण पोषण के लिए दिए जाने के आदेश दिए थे। साथ ही, अन्य वर्षों का हरजाना करीब तीन लाख रुपये का भी भुगतान करने के आदेश दिए थे। सतेंद्र वर्तमान में अलीगढ़ के बिजौली ब्लॉक में सफाई कर्मचारी है।


पुलिस की पूछताछ में मृतका के पिता और भाइयों ने 13 अगस्त को कचहरी में हुई तारीख के बाद आरोपियों द्वारा धमकी देने की बात बताई, तो पुलिस ने छानबीन शुरू की। उधर, ग्रामीणों ने 15 अगस्त को एक लाल स्कूटी से युवक के आने की बात बताई। इस पर छोटे भाई अर्पित की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करके आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0
Sharma Kumar Manish

Associate Desk Editor

Comments (0)

User