३ महीनों से लापता युवती का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद: युवती को प्रेग्नेंट किया, शादी की जिद की तो मार कर फेंका

इस हत्याकांड की स्क्रिप्ट प्रेमी शिवम पहले ही लिख चुका था। छात्रा मानसी के पिता ने संदना थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का आरोप है कि अगर पुलिस पहले कार्रवाई करती तो शायद मानसी की जान बच सकती थी। पिता का ये भी कहना है कि उसे इंसाफ के लिए धरना प्रदर्शन तक करना पड़ा।

Jun 07, 2026 - 09:11
0 17
३ महीनों से लापता युवती का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद: युवती को प्रेग्नेंट किया, शादी की जिद की तो मार कर फेंका

यूपी के सीतापुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दरअसल, सीतापुर से लापता छात्रा मानसी का कंकाल बीते शनिवार को लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र में एक जंगल से बरामद हुआ था। पुलिस ने छात्रा मानसी के प्रेमी की निशानदेही पर कंकाल बरामद किया। 


फिर, परिवार वालों ने कपड़ों और चप्पल से कंकाल की शिनाख्त अपनी लापता बेटी मानसी के रूप में की। मानसी 3 माह की गर्भवती थी। उधर, आरोपी प्रेमी शिवम ने भी मानसी की तरफ से शादी का दबाव बनाए जाने पर उसकी गला दबाकर हत्या करने की बात को कबूल कर लिया है। जानें ये पूरा मामला क्या है।


बता दें कि इस हत्याकांड की स्क्रिप्ट प्रेमी शिवम पहले ही लिख चुका था। छात्रा मानसी के पिता ने संदना थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का आरोप है कि अगर पुलिस पहले कार्रवाई करती तो शायद मानसी की जान बच सकती थी। पिता का ये भी कहना है कि उसे इंसाफ के लिए धरना प्रदर्शन तक करना पड़ा।


इस मर्डर केस में एक महिला के भी शामिल होने की आशंका जाहिर की जा रही है। आखिर वह कौन है यह अब पुलिस की तफ्तीश का पार्ट है। लखनऊ से लेकर सीतापुर तक पुलिस ने छात्रा मानसी हत्याकांड से जुड़े हर पहलू को लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है।


बताते चलें कि संदना थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा मानसी 25 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। मानसी बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह प्रैक्टिकल एग्जाम देने के लिए कॉलेज गई हुई थी लेकिन देर शाम तक जब घर वापस नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने उसके कॉलेज से लेकर हर जगह तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।


फिर, परिवार वालों ने पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत की और शिवम नामक युवक पर बेटी को अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया। लेकिन परिवार वालों के आरोपों के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मानसी के लापता होने के 9 दिन बाद परिवार वालों ने न्याय के लिए गांव में ही स्थित अंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन किया।


इसके बाद, पुलिस ने आरोपी शिवम को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन कोई सबूत ना मिलने के कारण आरोपी शिवम को छोड़ दिया। लेकिन लापता छात्रा मानसी के मामले में बढ़ते दबाव को लेकर एक बार फिर पुलिस ने आरोपी शिवम को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की। इस बार पुलिस की पूछताछ में शिवम टूट गया और मानसी की हत्या किए जाने की बात को स्वीकार किया।


बीते शनिवार को संदना पुलिस आरोपी शिवम को लेकर लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के किसान पथ पर स्थित एक जंगल में ले गई, जहां उसने मानसी की हत्या किए जाने वाली जगह पर ले गया। फिर, पुलिस ने घटनास्थल से एक कंकाल को बरामद किया।


परिवार वालों ने कंकाल की शिनाख्त अपनी पुत्री मानसी के रूप में की। परिवार वालों ने चप्पल और कपड़ों से मानसी की शिनाख्त की। इसके बाद, पोस्टमार्टम में मानसी 3 माह की गर्भवती पाई गई। आरोपी शिवम ने मानसी हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए बताया कि मानसी गर्भवती होने के बाद लगातार शादी का दबाव बना रही थी। इसी को लेकर उसे रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या करनी पड़ी।


घटना वाले दिन मानसी को शादी करने की बात कहकर उसे कॉलेज बुलवाया और लखनऊ से आकर उसे पाने साथ लखनऊ ले गया। लखनऊ से आते समय वह अपना मोबाइल लखनऊ में ही छोड़ आया था और फिर मानसी को जंगल में ले जाकर हत्या कर दी।


सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र में गर्भवती प्रेमिका की लखनऊ में हत्या किए जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संदना पुलिस और मुख्य आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर घटना से जुड़े साक्ष्यों की बरामदगी के लिए आरोपी को साथ लेकर टीम ग्राम रामपुर मढ़िया के पास पहुंची थी। इसी दौरान, आरोपी ने शौच जाने का बहाना बनाकर पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने अपनी प्रेमिका मानसी की हत्या करने की बात स्वीकार की। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। युवती करीब तीन माह की गर्भवती थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 25 मई 2026 को वह मानसी को मोटरसाइकिल से सिधौली से लेकर लखनऊ के बक्शी का तालाब क्षेत्र स्थित किसान पथ के पास एक सुनसान स्थान पर गया था।


वहां, शादी और साथ रहने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान, आरोपी ने कथित रूप से गला दबाकर युवती की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, पहचान और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसने शव के गले पर सीमेंट का पिलर रख दिया और मौके से फरार हो गया।

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 4
Angry Angry 10
Sharma Kumar Manish

Associate Desk Editor

Comments (0)

User