साइबर क्राइम से जुड़े मामले में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं सहित 300 लोग हिरासत में

यह कार्रवाई रात करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई। ड्रोन द्वारा पूरे गांव की मूवमेंट ट्रैक की गई। कटेरा क्षेत्र के खिरक कंडोर में पुलिस और साइबर क्राइम टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस  दौरान एसपी, एएसपी और सीओ समेत कई थानों की पुलिस तथा साइबर क्राइम टीम के अधिकारी मौजूद रहे। 

Aug 08, 2026 - 11:07
0 18
साइबर क्राइम से जुड़े मामले में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं सहित 300 लोग हिरासत में

झांसी जिले के थाना कटेरा अंतर्गत कंडोर खिरक क्षेत्र में पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई किए जाने की सूचना सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने कार्रवाई के दौरान महिलाओं सहित करीब 300 लोगों को हिरासत में लिया है।


सूत्रों के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई साइबर क्राइम से जुड़े मामले को लेकर की गई है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई की निगरानी/लीड आईजी झांसी द्वारा की गई। 


हालांकि, कार्रवाई को लेकर पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत विवरण सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 


सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई रात करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई। ड्रोन द्वारा पूरे गांव की मूवमेंट ट्रैक की गई। कटेरा क्षेत्र के खिरक कंडोर में पुलिस और साइबर क्राइम टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस  दौरान एसपी, एएसपी और सीओ समेत कई थानों की पुलिस तथा साइबर क्राइम टीम के अधिकारी मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 7
Funny Funny 0
Wow Wow 6
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharma Kumar Manish

Associate Desk Editor

Comments (0)

User