एक निशान ने पलटी पूरी कहानी; यूपी में एक और पति का कत्ल: प्रेमी संग पति को मारा

परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच पड़ोस की महिलाओं ने संदीप के गले में निशान देखकर शक जाहिर किया। संदीप के पिता ने पुलिस बुला ली। पुलिस की पूछताछ में पूरी कहानी खुल गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, प्रेमी की तलाश की जा रही है।

Jul 26, 2026 - 10:30
0 47
एक निशान ने पलटी पूरी कहानी; यूपी में एक और पति का कत्ल: प्रेमी संग पति को मारा


उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक और पति को खत्म कर दिया गया। बेहद शातिर तरीके से महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की। लेकिन एक निशान ने पोल खोल दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 


जानकारी के अनुसार, कोतवाली इलाके के भलुआही वार्ड नंबर आठ में शुक्रवार की रात प्रेम प्रंसग में पत्नी वंदना ने प्रेमी राजेश कुमार के साथ मिलकर अपने पति संदीप (27) की गला दबाकर हत्या कर दी। किसी को शक न हो, इसलिए सुबह पत्नी ने गोबर से घर की लिपाई कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश करते हुए कहानी गढ़ दी।


परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच पड़ोस की महिलाओं ने संदीप के गले में निशान देखकर शक जाहिर किया। संदीप के पिता ने पुलिस बुला ली। पुलिस की पूछताछ में पूरी कहानी खुल गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, प्रेमी की तलाश की जा रही है।


भलुआही वार्ड नंबर आठ निवासी लालजी गौतम के दूसरे नंबर के बेटे संदीप (27) का विवाह करीब छह साल पहले तियरा गांव की वंदना से हुआ था। दंपती के दो बच्चे हैं। पिता की ओर से थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक, गजाधरपुर निवासी राजेश के संबंध उसकी बहू वंदना से है। वह बहू के दूर का रिश्तेदार है। 

 

आरोप है कि राजेश बराबर फोन से बार-बार बात करता था। पिछले करीब दो सप्ताह से आरोपी राजेश हमारे घर पर रह रहा था। थानाध्यक्ष फूल चंद्र पांडेय ने बताया कि संदीप पल्लेदारी करता था। किसी कारण से वह शुक्रवार को काम पर नहीं गया। वह पत्नी से पांच सौ रुपये शराब और मीट के लिए मांग रहा था। 


इसको लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। संदीप बॉक्स से रुपये निकालकर मीट और शराब लाया और रात में घर पर बनाया। इसके बाद खाना फेंक दिया। करीब 12 बजे घर में लड़ने-झगड़ने की आवाज आनी बंद हो गई। इधर, सुबह वंदना ने गोबर से घर के बाहर लिपाई की। 

करीब सात बजे ससुर से पति के न उठने की जानकारी दी। बोली-पता नहीं क्यों आज उठ नहीं रहे हैं, आप देखिए। पिता ने बेटे को बिस्तर पर मृत हालत में पाया। सामान्य मौत मानते हुए वह अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी पड़ोस की महिलाओं की नजर संदीप के गले पर गई, जिससे शक गहरा गया। 


सूचना पर थानाध्यक्ष फूल चंद्र पांडेय मय फोर्स के पहुंच गए। घटनाक्रम और शव की हालत देख हत्या किए जाने की पुष्टि की। इसके बाद पिता ने बहू और उसके प्रेमी के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

 

थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता ने आरोप लगाया कि बेटा संदीप खाना खाकर अपने कमरे में सो रहा था। देर रात लगभग 11 बजे के बाद उसकी पत्नी वंदना ने अपने प्रेमी राजेश कुमार निवासी गजाधरपुर थाना बदलापुर के साथ मिलकर गमछा से गला कसकर हत्या कर दी है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

रात में पति की हत्या के बाद आरोपी वंदना ने सुबह ऐसा व्यवहार किया, मानो कुछ हुआ ही न हो। उसने पहले गोबर से आंगन की लिपाई-पुताई की और फिर ससुर से कहा कि बाबू जी संदीप काफी देर से उठ नहीं रहे हैं।

जब परिजन कमरे में पहुंचे तो संदीप मृत मिला। किसी को शक न हो, इसलिए वह रो रही थी लेकिन, मृतक के गले के निशान को देख लोगों को संदेह हुआ तो वह घबरा गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने गई।


संदीप गौतम की हत्या ने दो मासूम बच्चों की दुनिया उजाड़ दी। घटना के बाद चार साल की बेटी और दो साल का बेटा एक झटके में पिता के साये से वंचित हो गए।

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 12
Angry Angry 16
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User