नीले ड्रम वाली से भी शातिर; प्रेमी के इश्‍क में पत्नी बनी कातिल! बीमा के 20 लाख के लिए पति को सांप से डसवाया

नीले ड्रम वाली मुस्कान को अभी लोग भूले भी नहीं थे कि दामिनी की हरकत से मेरठ को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है.  हस्तिनापुर में कृष्णा किड्स प्ले स्कूल संचालक अतुल पंवार की मौत को पहले लोग सांप के डंसने की वजह से हुई सामान्य घटना समझ रहे थे. लेकिन पुलिस की जांच में जो कहानी सामने आई, वह किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं है.

Jul 18, 2026 - 10:56
Updated: 22 days ago
0 56
नीले ड्रम वाली से भी शातिर; प्रेमी के इश्‍क में पत्नी बनी कातिल! बीमा के 20 लाख के लिए पति को सांप से डसवाया

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक खौफनाक वारदात सामने आई है. एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया. पति को मारने के लिए रास्ता भी ऐसा चुना कि उस पर किसी को शक न हो. प्रेमी संग मिलकर उसने पति को सांप से डसवा दिया. इसके पीछे की वजह भी खौफनाक है. पति ने ये सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसकी पत्नी की नजर उसकी बीमा रकम पर है.

सात जन्मों के बंधन को उसने पलभर में तोड़ दिया. दामिनी को पति से ज्यादा पैसा प्यारा था. इसीलिए उसने मौत का खौफनाक खेल रच डाला. पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध था. उसने सोचा कि अगर पति को रास्ते से हटा देगी तो प्रेमी भी उसका और पति की बीमा रकम भी उसकी. मतलब उसके तो दोनों हाथों में लड्डू होंगे. 


नीले ड्रम वाली मुस्कान को अभी लोग भूले भी नहीं थे कि दामिनी की हरकत से मेरठ को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है.  हस्तिनापुर में कृष्णा किड्स प्ले स्कूल संचालक अतुल पंवार की मौत को पहले लोग सांप के डंसने की वजह से हुई सामान्य घटना समझ रहे थे. लेकिन पुलिस की जांच में जो कहानी सामने आई, वह किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं है.


मेरठ के एसएसपी ने बताया कि पत्नी दामिनी ने जहरीले सांप से कटवाकर अपने पति अतुल पंवार की हत्या करवा दी. पति-पत्नी मिलकर स्कूल चलाते थे. पत्नी का स्कूल के ड्राइवर तुषार के साथ अफेयर चल रहा था. उसने बॉयफ्रेंड की मदद से एक जहरीला सांप मंगवाया और पति के बिस्तर पर छोड़ दिया. दामिनी ने पहले पति को नशीला दूध पिलाकर बेहोश किया और फिर सांप को उनके बिस्तर पर छोड़ा. मेरठ में एक साल के अंदर यह इस तरह की दूसरी घटना है.


पुलिस का दावा है कि 20 लाख रुपये की बीमा राशि और अवैध संबंधों के लिए पत्नी ने अपने पति की मौत की पटकथा लिख डाली. आरोप है कि पत्नी दामिनी ने अपने कथित प्रेमी और स्कूल ड्राइवर तुषार उर्फ निक्की के साथ मिलकर पहले सड़क हादसे में अतुल की हत्या की कोशिश की. 

जब वह नाकाम रही, तो दूसरी साजिश रच डाली. उसने सोते हुए पति पर जिंदा सांप छोड़ दिया गया. सांप ने पति को डस लिया. शातिर पत्नी ने उसकी मौत को प्राकृतिक हादसा दिखाने की कोशिश की. मामले की जांच में पत्नी की करतूत खुल गई. पुलिस ने शातिर पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पूरा इलाका हैरान है. 


हस्तिनापुर के कृष्णा किड्स प्ले स्कूल के संचालक अतुल पंवार एक सुबह घर के बाहर बिस्तर पर मृत मिले. चादर हटाते ही बिस्तर में सांप दिखाई दिया और पैर पर सर्पदंश जैसे निशान मिले. पहली नजर में हर किसी ने इसे सांप के काटने से हुई मौत माना. 


लेकिन पुलिस को कुछ बातें खटक रही थीं. जांच आगे बढ़ी, मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली गई, रिश्तों की परतें खुलीं. और फिर सामने पत्नी और प्रेमी का षडयंत्र आ गया, बता दें कि दामिनी का प्रेमी भी शादीशुदा है. उसने अपनी पत्नी को तलाक देनी की तैयारी कर ली थी. लेकिन इससे पहले ही दोनों का खेल पुलिस के सामने खुल गया.

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 2
Angry Angry 5
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User