गाजियाबाद: रात में बहन से मिलने पहुंचे सीएम योगी आदित्‍यनाथ, बच्‍चों संग खिंचाई फोटो

एमजीआई घरौंदा सोसाइटी में वह रात करीब नौ बजे पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। सीएम योगी के सोसाइटी में पहुंचने पर स्‍थानीय लोगों ने जय श्रीराम और योगी योगी के नारे लगाए। सीएम योगी आदित्‍यनाथ करीब 45 मिनट तक सोसाइटी में रहे। सोसाइटी के लोगों और बच्‍चों के अनुरोध पर मुख्‍यमंत्री ने उनके साथ तस्‍वीरें भी खिंचवाईं। बहन से मुलाकात के दौरान योगी ने उनका और परिवार का कुशलक्षेम जाना।

Jul 18, 2026 - 10:11
0 23
गाजियाबाद: रात में बहन से मिलने पहुंचे सीएम योगी आदित्‍यनाथ, बच्‍चों संग खिंचाई फोटो


यूपी के मुख्‍यमंत्री शुक्रवार को सरकारी काम से गाजियाबाद में थे। यहां जनसभा और अधिकारियों संग बैठक निपटाने के बाद रात को वह राजनगर एक्‍सटेंशन में रहने वाली अपनी बहन पुष्‍पा चौधरी से मिलने पहुंच गए। 

एमजीआई घरौंदा सोसाइटी में वह रात करीब नौ बजे पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। सीएम योगी के सोसाइटी में पहुंचने पर स्‍थानीय लोगों ने जय श्रीराम और योगी योगी के नारे लगाए।

सीएम योगी आदित्‍यनाथ करीब 45 मिनट तक सोसाइटी में रहे। सोसाइटी के लोगों और बच्‍चों के अनुरोध पर मुख्‍यमंत्री ने उनके साथ तस्‍वीरें भी खिंचवाईं। बहन से मुलाकात के दौरान योगी ने उनका और परिवार का कुशलक्षेम जाना।


बहन से मुलाकात के बाद सीएम योगी रात्रि विश्राम के लिए पीडब्‍ल्‍यूडी गेस्‍ट हाउस पहुंचे। यहां पर उन्‍होंने भोजन किया। सादा पसंद भोजन पसंद होने की वजह से उनके लिए लौकी चना की दाल, रोटी, चावल के साथ केले, लौकी और तोरई की सब्‍जी बनवाई गई थी।


इससे पहले सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने मुरादनगर में पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री रहे राजपाल त्‍यागी की प्रथम पुण्‍यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने देश को सुशासन का मॉडल दिया है। जहां सुरक्षा होगी, वहां समृद्धि आएगी। 

यही कारण है कि गाजियाबाद अब एनसीआर और दिल्‍ली का ग्रोथ इंजन बन चुका है। आधे घंटे के संबोधन में सीएम ने मुरादनगर और मोदीनगर में 868 करोड़ की 90 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास किया।


शुक्रवार देर शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजनगर एक्सटेंशन स्थित एमजीआई घरौंदा सोसायटी में अपनी बहन से मिलने पहुंचे। करीब एक घंटे से अधिक समय तक वह वहां रहे। बाद में वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंच गए। रात्रि में वहां रुकने के बाद शनिवार सुबह वह दूधेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर सकते हैं। इसके बाद सुबह करीब नौ बजे पुलिस लाइन में खड़े हेलीकॉप्टर से बुलंदशहर और मेरठ के लिए रवाना हो जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User