फूल-मालाएं, खुली जीप और बजे ढोल-नगाड़े, सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने के आरोपितों का स्वागत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर संसद परिसर में स्वांग को लेकर विवादों आए में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने दो अगस्त को दिल्ली में आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित की थी। इस दौरान उन पर बुलंदशहर के दो युवकों ने जूता फेंका था।
आरोपित सुमित गिरि व हैप्पी शर्मा शुक्रवार को यहां पहुंचे। इस दौरान दोनों का फूल माला पहनाकर लोगों ने स्वागत किया गया। खुली जीप में बुलंदशहर से नैवला हसनपुर गांव तक रोड शो भी निकाला गया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।
गांव नैधला हसनपुर में सुमित और हैप्पी का ढोल नगाड़ा बजाकर स्वागत किया गया। हैप्पी ने कहा कि घटना वाले दिन ही उन लोगों को थाने से जमानत मिल गई थी।
गौरतलब है कि सुमित गांव सहपानी व हैप्पी गांव नेथला का निवासी हैं और दोनों भाजपा से जुड़े हैं। वहीं, एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि रोड शो निकालने की जानकारी नहीं है। बिना परमिशन के रोड शो निकालने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
गांव गंगेरूवा में हिंदू रक्षा दल के काशी राठौर, जीतू, आकाश, श्यामू, अनुराग, शिवांक गुप्ता, संदेश शर्मा, मनीष शर्मा,गौरव गुप्ता, गांव नेथला में राष्ट्रपति पुरस्कार कांति मास्टर राजकुमार शर्मा, देवदास शर्मा, आकाश शर्मा, हरिकांत शर्मा,लव शर्मा, अनु शर्मा, ग्राम प्रधान प्रियंक कौशिक,कविता शर्मा, सचिन शर्मा, कपिल गुप्ता, पंकज गुप्ता, यशु शर्मा, सवी सरदार, अमन शर्मा, अनुराग शर्मा ने स्वागत किया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
1
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)