"मिसाइल दुबई में गिर रही थी, बेचैन यहां के नेताजी थे": गोरखपुर में सीएम योगी ने विपक्ष पर किया तंज 

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन जिन लोगों ने दुबई में पैसा छुपाया था, आपने देखा होगा अभी अमेरिका-ईरान के युद्ध में, वो ठीक मिसाइल वहीं गिर रही थी. चिल्ला रहे थे सब, यानी मौतें दुबई में हो रही थीं, मिसाइल वहां गिर रही थी, और चिल्लाहट इन नेताओं के घर में हो रही थी क्योंकि उनका सब अवैध कमाई का पैसा जा रहा था. वो मिसाइल उनकी अवैध कमाई पर भी गिर रही थी, और ये ऐसे ही लूट करने वालों पर ऐसे ही होता है."

Aug 18, 2026 - 21:00
0 10
"मिसाइल दुबई में गिर रही थी, बेचैन यहां के नेताजी थे": गोरखपुर में सीएम योगी ने विपक्ष पर किया तंज 

गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की विकास यात्रा और कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की वर्तमान प्रगति सामूहिक प्रयासों का परिणाम है, जबकि पहले की सरकारों के एजेंडे में विकास नहीं बल्कि चुनिंदा लोगों का हित शामिल था. 


मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों के दौर में गुंडागर्दी, दंगे और लूट को बढ़ावा मिला तथा माफियाओं को संरक्षण दिया गया. उन्होंने कहा कि आज जो लोग सरकार पर आरोप लगा रहे हैं, वही लोग सत्ता में रहते हुए अपेक्षित परिणाम देने में असफल रहे थे और अब प्रदेश की उपलब्धियों से परेशान हैं.


प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के सम्मेलन तथा मुख्यमंत्री पी.आर.डी. कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ के दौरान जनपद गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि किसी भी सरकारी और सरकार के द्वारा इम्पैनल्ड हॉस्पिटल में ₹5 लाख की नि:शुल्क स्वास्थ्य की सुविधा प्राप्त होगी.


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और सुरक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की उपलब्धियां किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि सामूहिक प्रयासों की देन हैं. 

उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों का ध्यान विकास पर नहीं था. "आज प्रदेश की प्रगति सामूहिक प्रयासों का परिणाम है. पहले के सरकारों के एजेंडे में डेवलपमेंट नहीं था, उनका सिर्फ सैफई सिंडीकेट के विकास का एजेंडा था, इसीलिए गुंडागर्दी, दंगा, लूट करवाते थे."


मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार की उपलब्धियों से विपक्षी दल असहज हैं. "याद रखना, जो लोग आज आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं, वही लोग हैं, जिनको जब मौका मिलता है तब कर नहीं पाते हैं, और दूसरा जब कोई व्यक्ति परिणाम दे देता है, तो उनको सबसे ज्यादा बुरा लगता है कि हम कर नहीं पाए, ये कैसे कर दिए, और उनकी परेशानी वही है." 

उन्होंने आगे कहा, "वो कर नहीं सकते थे, अक्षम थे, भ्रष्ट थे, माफिया के सामने घुटने टेकते थे. प्रदेश में हर प्रकार के माफिया को प्रश्रय देकर के प्रदेश उत्तर प्रदेश जैसा समृद्ध राज्य को उन्होंने बीमारू राज्य बना दिया."

ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया. "ये लोग लुटवाते थे, लूटते थे, प्रदेश का पैसा विदेशों में जमा करवाते थे. अपने बाल-बच्चों के लिए आने वाली कई पीढ़ियों के लिए इतना पैसा इन्होंने संचित करके रखा हुआ है, इनको लगता है कोई खतरा आएगा तो ये भाग जाएंगे." 


उन्होंने आगे कहा, "लेकिन जिन लोगों ने दुबई में पैसा छुपाया था, आपने देखा होगा अभी अमेरिका-ईरान के युद्ध में, वो ठीक मिसाइल वहीं गिर रही थी. चिल्ला रहे थे सब, यानी मौतें दुबई में हो रही थीं, मिसाइल वहां गिर रही थी, और चिल्लाहट इन नेताओं के घर में हो रही थी क्योंकि उनका सब अवैध कमाई का पैसा जा रहा था. वो मिसाइल उनकी अवैध कमाई पर भी गिर रही थी, और ये ऐसे ही लूट करने वालों पर ऐसे ही होता है."


मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार अपराध और माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की नीति पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि पहले जिन तत्वों को संरक्षण मिलता था, अब उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है. 


उन्होंने दोहराया कि प्रदेश में विकास, सुरक्षा और निवेश का माहौल बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है और यही वजह है कि उत्तर प्रदेश की छवि में बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है.

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User