जानिए कौन थे शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार? यूपी पुलिस के इतिहास में पहली बार किसी पुलिसकर्मी को मिला कीर्ति चक्र
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर मसूरी गांव पहुंचे और शहीद इंस्पेक्टर के परिवार को कीर्ति चक्र का गौरवपूर्ण सम्मान सौंपा. एडीजी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पुलिस इतिहास में पहली बार किसी पुलिसकर्मी को कीर्ति चक्र जैसा बड़ा वीरता सम्मान मिला है.
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कुख्यात मुकीम काला गिरोह के बदमाशों के खिलाफ हुई मुठभेड़ में अदम्य साहस दिखाने वाले एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को स्वतंत्रता दिवस पर मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया.
इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने अपनी टीम के साथ कुख्यात मुकीम काला गिरोह के अरशद समेत चार बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर किया था. इसी मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर सुनील कुमार भी वीरगति को प्राप्त हो गए थे.
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर मसूरी गांव पहुंचे और शहीद इंस्पेक्टर के परिवार को कीर्ति चक्र का गौरवपूर्ण सम्मान सौंपा. एडीजी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पुलिस इतिहास में पहली बार किसी पुलिसकर्मी को कीर्ति चक्र जैसा बड़ा वीरता सम्मान मिला है.
उन्होंने इंस्पेक्टर सुनील कुमार की बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान को पूरे प्रदेश की पुलिस के लिए गर्व और प्रेरणा बताया. जिस जांबाज ने बदमाशों के सामने हार नहीं मानी, आज पूरा देश उसकी वीरता को सलाम कर रहा है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए यह दिन अत्यंत गौरव और भावुकता का है. इंस्पेक्टर सुनील कुमार को भारत का कीर्ति चक्र प्राप्त होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है. यह पहली बार है जब उत्तर प्रदेश के किसी जवान को यह सम्मान मिला है. कानून व्यवस्था स्थापित करने और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को पूरी मजबूती से लागू करने का संकल्प है. इंस्पेक्टर सुनील कुमार की वीरता और उनकी अमर स्मृतियों को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
What's Your Reaction?
Like
3
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Wow
1
Sad
0
Angry
0
Comments (0)