TMC के पूर्व विधायक का फंदे से लटका मिला शव, ममता बनर्जी के कार्यकाल में थे डिप्टी स्पीकर

आशीष बनर्जी रामपुरहाट के वार्ड नंबर-5 के हत्तलापारा इलाके में रहते थे. उनके घर के ठीक बगल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी का ऑफिस था. रविवार सुबह जब ऑफिस में उनका शव फांसी के फंदे से लटका देखा गया तो तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. इस दौरान इलाके में भीड़ जमा हो गई. 

Aug 16, 2026 - 09:46
0 9
TMC के पूर्व विधायक का फंदे से लटका मिला शव, ममता बनर्जी के कार्यकाल में थे डिप्टी स्पीकर

पश्चिम बंगाल की रामपुरहाट विधानसभा सीट से पांच बार तृणमूल कांग्रेस के विधायक रहे आशीष बनर्जी की संदिग्ध हालात में मौत की जानकारी आई है. बताया जा रहा है कि रविवार सुबह आशीष बनर्जी का शव उनके घर के पास बने पार्टी ऑफिस में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है. 

घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया, स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं जानकारी लगते ही उनके समर्थक भी मौके पर जुटने लगे. बता दें कि आशीष बनर्जी बंगाल में टीएमसी के सीनियर नेता माने जाते थे. वह पिछली ममता सरकार के दौरान विधानसभा में डिप्टी स्पीकर थे. 

आशीष बनर्जी रामपुरहाट के वार्ड नंबर-5 के हत्तलापारा इलाके में रहते थे. उनके घर के ठीक बगल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी का ऑफिस था. रविवार सुबह जब ऑफिस में उनका शव फांसी के फंदे से लटका देखा गया तो तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. इस दौरान इलाके में भीड़ जमा हो गई. 

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. आशीष बनर्जी 2026 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार ध्रुबा साहा से चुनाव हार गए थे. 

आशीष बनर्जी की गिनती ममता बनर्जी के करीबी नेताओं में होती थी. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने के बाद वह ममता सरकार में कई विभागों के मंत्री रह चुके थे. आशीष राज्य के पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री और कृषि मंत्री भी थे. 

वह 2001, 2006, 2011, 2016 और 2021 तक लगातार रामपुरहाट विधानसभा सीट से पांच बार विधायक चुने गए थे. पिछली ममता सरकार में वह विधानसभा में डिप्टी स्पीकर थे. उनकी गिनती पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के सीनियर नेताओं में होती थी. हालांकि पिछले चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. 

फिलहाल उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस का कहना है कि हर एंगल से मामले की जांच चल रही है. वहीं मामले की जानकारी लगते ही उनके समर्थक भी मौके पर पहुंचे हैं. 

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 1
Sharma Kumar Manish

Associate Desk Editor

Comments (0)

User