अमित शाह बोले, 'हर चर्चा का जवाब देने के लिए तैयार', राहुल ने कहा-We Dont Care

शाह ने कहा कि हमने समय तय करने और विपक्ष को तैयार रहने के लिए कहा है। उनकी जो मांग थी उस पर हम सहमत हो गए। मैंने भी कहा है कि पार्लियामेंट में किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं, फिर भी वे नहीं चाहते कि चर्चा हो। अब, जनता को तय करने दें कि कौन भाग रहा है। लोकसभा ने नेता विपक्ष राहुल गांधी का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि, "विपक्ष ने साफ-साफ कह दिया है कि हमें अमित शाह के लेक्चर देने में कोई दिलचस्पी नहीं है। We Dont Care,  जब मैं 'हम' कहता हूं, तो मेरा मतलब इस देश की युवा पीढ़ी से है।

Aug 12, 2026 - 14:03
0 6
अमित शाह बोले, 'हर चर्चा का जवाब देने के लिए तैयार', राहुल ने कहा-We Dont Care


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में जारी गतिरोध पर आज पहली बार मीडिया के सामने आए और उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष तैयार हो तो सरकार हर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी चर्चा का जवाब देने के लिए तैयार हूं, लेकिन विपक्ष नहीं चाहता कि सदन के अंदर चर्चा हो। अमित शाह ने कहा कि अब विपक्ष को यह तय करना है कि वे चर्चा चाहते हैं कि हंगामा। अमित शाह ने कहा कि आज दोपहर तीन बजे से कल दोपहर तीन बजे तक का वक्त है, विपक्ष तैयार हो तो चर्चा करा ले। हम जवाब देंगे।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लापता, भगोड़े जैसे शब्द खूब सुनने को मिल रहे हैं जबकि मैं सेशन शुरू होने के बाद से नियमित रूप से पार्लियामेंट आ रहा हूं; मैं अपने चैंबर में बैठता हूं, लेकिन चूंकि विपक्ष पार्लियामेंट को चलने नहीं दे रहा है तो क्या किया जाए? जहां तक ​​चर्चा की बात है, हमारे पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर किरेन रिजिजू ने यह बिल्कुल साफ कर दिया है कि सरकार NEET प्रोटेस्ट के बारे में पूरी चर्चा के लिए तैयार है। 


शाह ने कहा कि हमने समय तय करने और विपक्ष को तैयार रहने के लिए कहा है। उनकी जो मांग थी उस पर हम सहमत हो गए। मैंने भी कहा है कि पार्लियामेंट में किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं, फिर भी वे नहीं चाहते कि चर्चा हो। अब, जनता को तय करने दें कि कौन भाग रहा है। उन्होंने विपक्ष को सलाह दी कि वे आज दो बजे तक स्पीकर को एक चिट्ठी दें कि आज तीन बजे से कल दोपहर तीन बजे तक चर्चा कराई जाए। हम सभी पहलुओं पर चर्चा के लिए तैयार हैं। मैं सदन में बैठूंगा; मैं सबकी बात सुनूंगा। और हर पॉइंट पर जवाब दूंगा। 


उन्होंने कहा कि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। मैं इस पर भी बात करूंगा कि वे चर्चा क्यों नहीं चाहते थे। मोदी जी के नेतृत्व में NDA सरकार किसी भी चीज़ पर चर्चा करने के लिए तैयार है। लेकिन विपक्ष को चर्चा नहीं होने देना है। बता दें कि दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों के मुद्दे पर सरकार सदन में चर्चा कराने के लिए तैयार है। इसकी जानकारी संसदीय कार्यमंत्री किरन रिजिजू भी पहले दे चुके हैं। उन्होंने कहा  था कि गृह मंत्री चर्चा का जवाब देंगे लेकिन विपक्ष को उन्हें सुनना होगा। ऐसा न हो कि विपक्ष हंगामा करने लगे और सदन छोड़कर भाग जाए।


वहीं लोकसभा ने नेता विपक्ष राहुल गांधी का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि, "विपक्ष ने साफ-साफ कह दिया है कि हमें अमित शाह के लेक्चर देने में कोई दिलचस्पी नहीं है। We Dont Care,  जब मैं 'हम' कहता हूं, तो मेरा मतलब इस देश की युवा पीढ़ी से है। स्टूडेंट्स पर पैलेट किसने चलाई? स्टूडेंट्स को कीलों वाली लाठियों से पीटने का ऑर्डर किसने दिया? क्या अमित शाह ने हमारे बच्चों को गोली मारने का ऑर्डर दिया था? अगर उन्होंने दिया है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। पिछले 20 दिनों से अमित शाह गायब हैं। भारत के गृह मंत्री में हिम्मत नहीं है। वह सदन में नहीं आ सकते।"

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User