CJP के प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें मुख्य बातें 

दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में DCP रोहित राजबीर सिंह ने चौंकाने वाली बातें बताईं हैं। उन्होंने बताया कि एक सोशल मीडिया पोस्ट में 20 जुलाई को हुई घटना में एक लड़की की मौत का दावा किया गया, जबकि ये दावा झूठा था। उन्होंने बताया कि ​पाकिस्तान से चलाए जा रहे अकाउंट से सोशल मीडिया पर झूठे पोस्ट किए जा रहे हैं। 

Jul 25, 2026 - 13:49
0 27
CJP के प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें मुख्य बातें 

जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट लगातार जारी है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने इस प्रोटेस्ट को लेकर अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। पीसी में दिल्ली पुलिस ने बताया है कि किस तरह इस प्रोटेस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर झूठे पोस्ट किए जा रहे हैं।


दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में DCP रोहित राजबीर सिंह ने चौंकाने वाली बातें बताईं हैं। उन्होंने बताया कि एक सोशल मीडिया पोस्ट में 20 जुलाई को हुई घटना में एक लड़की की मौत का दावा किया गया, जबकि ये दावा झूठा था। उन्होंने बताया कि ​पाकिस्तान से चलाए जा रहे अकाउंट से सोशल मीडिया पर झूठे पोस्ट किए जा रहे हैं। 


उन्होंने ये भी बताया कि सोनम वांगचुक का फेक वीडियो डाला गया, जिसमें वह कह कुछ रहे हैं और सुनाई कुछ और दे रहा है। डीसीपी ने ये भी बताया कि दिल्ली पुलिस ने एसटीएफ का गठन किया है।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में DCP रोहित राजबीर सिंह ने बताई ये बातें-


इंस्टग्राम का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है। 
सोशल मीडिया पर झूठे और भ्रमित करने वाले वीडियो भी डाले जा रहे है। 
हर पोस्ट सही हो, ये जरूरी नहीं है। 
दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है। 
सोशल मीडिया पर फेक नैरेटिव फैलाने की कोशिश की जा रही है। 
कुछ पोस्ट का मकसद पैनिक फैलाना है। 
एक पोस्ट में 20 जुलाई को हुई घटना में एक लड़की की मौत का दावा किया गया। जबकि ये दावा झूठा था। 
एक नेता ने वीडियो बना कर पोस्ट डाला और दावा किया कि केंद्र सरकार रात में प्रदर्शन को क्रैकडाउन करने की तैयारी कर रही है। 
पाकिस्तान से चलाए जा रहे अकाउंट के जरिए झूठे पोस्ट किए जा रहे है। 
ऐसे ही कुछ हैंडल्स ऑपरेशन सिंदूर के समय भी एक्टिव थे। 
फेक पोस्ट मामले में सोनम वांगचुक का फेक वीडियो भी डाला गया। 
डीप फेक वीडियो का इस्तेमाल करके आर्मी को जंतर मंतर तैनात करने का दावा किया गया। 
दिल्ली पुलिस ने STF का गठन किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 14
Dislike Dislike 0
Love Love 12
Funny Funny 10
Wow Wow 6
Sad Sad 10
Angry Angry 8
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User