'मुझे किसी आदमी की जरुरत नहीं', सारा अली खान - बताया घर के माहौल को जिम्मेदार!

May 18, 2026 - 10:42
0 14
'मुझे किसी आदमी की जरुरत नहीं', सारा अली खान - बताया घर के माहौल को जिम्मेदार!

सारा अली खान बॉलीवुड की टॉप हीरोइन हैं. उनके कार्तिक आर्यन और क्रिकेटर शुभमन गिल समेत कई लोगों के साथ अलग-अलग समय पर डेट करने की चर्चाएं रहीं. लेकिन वह अभी तक सिंगल है. वह सिर्फ 30 साल की हैं.  जबकि उनके कई दोस्त और पार्टनर अपना लाइफ पार्टनर ढूंढ चुके हैं. वह अपने ग्रोथ और करियर को प्राथमिकता देती हैं और खुद को 'ग्रीन फ्लैग' मानती हैं.


नका फिल्मी करियर 8 साल से ज्यादा का हो गया है. इस दौरान उनके अफेयर की चर्चा कई लोगों के साथ जुड़ी. लेकिन आधिकारिक पर इन रिश्तों पर कुछ नहीं कहा. अब न्यूज18 शोशा को दिए इंटरव्यू में शादी और रिलेशनशिप के बारे में बात की. उन्होंने प्रेशर के बजाय पैशेंस को चुनने और साथी की तलाश के बजाय खुद की ग्रोथ को प्राथमिकता देने की बात कही, खासकर तब जब उनके कई दोस्त अपना जीवनसाथी ढूंढ चुके हैं.

फिलहाल, सारा चाहती हैं कि उनका करियर उनकी प्राथमिकता बना रहे. सारा अली खान ने कहा,"मैं चाहती हूं कि मैं खुद में एक पूरी इंसान बनूं. और फिर अगर कोई मुझे सराहे, मुझे और बेहतर महसूस कराए, तो ठीक है. अपने अंदर की कमी को किसी और में ढूंढना टिकाऊ नहीं है. ऐसा नहीं करना चाहिए. और अभी मैं काम करना चाहती हूं."

सारा अली खान के मुताबिक, वह शादी को लेकर कोई भ्रम नहीं रखतीं क्योंकि सभी शादियां खुशहाल नहीं होतीं. सारा अली खान ने कहा,"आप अपने अनुभवों और अपने आसपास जो देखते हैं, उसके आधार पर सोचते हैं. अगर मैं सीरियस हो जाऊं तो मैंने देखा है कि शादियां गलत भी हो सकती हैं. तो उससे बेहतर है कि आप इंतजार करें और सही इंसान के साथ शादी करें."


सारा अली खान के मुताबिक, वह खुद में पूरी हैं और उन्हें नहीं लगता कि जीवन में किसी की कमी को पूरा करने के लिए पार्टनर की जरूरत है. सारा ने कहा, "और जब वो समय आएगा, तब सही होगा. मुझे लगता है यही सबसे जरूरी बात है. मेरे पास वो सब है जिससे मैं ठीक रह सकती हूं (बिना शादी के). मुझे खुद को पूरा करने की जरूरत महसूस नहीं होती. मैं खुद को पूरा करने के लिए किसी की तलाश में नहीं हूं."

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 2
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User