महावतार नरसिम्हा के बाद आ रहे 'महावतार परशुराम', जानें कब होगी रिलीज़
साल 2025 में कुछ फिल्मों ने दर्शकों को चौंका दिया। 'महावतार नरसिम्हा' भी इन्हीं फिल्मों में से एक थी। मामूली से बजट में बनी ये फिल्म 2025 की सबसे सरप्राइजिंग फिल्म रही, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
अब होम्बले फिल्म्स ने परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर, रविवार, 19 अप्रैल, 2026 को महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की अपनी दूसरी फिल्म, 'महावतार परशुराम' का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। 2025 में, होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस ने एनिमेटेड फ्रेंचाइज़, महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्मों की लिस्ट जारी की थी।
इस फ्रेंचाइज़ की पहली फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' थी और अब 'महावतार नरसिम्हा' के ऐलान ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। होम्बले फिल्म्स ने हाल ही में 'महावतार परशुराम' का मोशन पोस्टर जारी किया। अश्विन कुमार की फिल्म 'महावतार परशुराम' के पहले पोस्टर में एक भयंकर योद्धा युद्ध के मैदान के बीच में खून से लथपथ फरसा लिए खड़ा है।
मेकर्स ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "जब धर्म का पतन होता है, तब परशु का उदय होता है। महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म #महावतारपरशुराम दिसंबर 2027 में आ रही है। यह कोई शासक नहीं, बल्कि अधर्म के विरुद्ध एक शक्ति है, जो युगों-युगों तक संतुलन बहाल करती है। आपको परशुराम जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।"
What's Your Reaction?
Like
6
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)