लखनऊ में आधार के लिए विशेष शिविरों की शुरुआत आज से, नए कार्ड के साथ संशोधन भी करा सकेंगे

मुख्यालय परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल सुनील कुमार राय ने बताया कि परिक्षेत्र में 120 आधार शिविरों का आयोजन होगा। लखनऊ में ही 24 से अधिक शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालय चिह्नित किए गए हैं।

Aug 01, 2026 - 11:46
Updated: 12 hours ago
0 1
लखनऊ में आधार के लिए विशेष शिविरों की शुरुआत आज से, नए कार्ड के साथ संशोधन भी करा सकेंगे


नया आधार कार्ड बनवाना हो या पुराने में नाम परिवर्तित कराना हो, अब एक ही स्थान पर आधार से जुड़ी सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी। भारतीय डाक विभाग की तरफ से शनिवार से आधार के लिए विशेष शिविरों की शुरुआत हो रही है।


मुख्यालय परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल सुनील कुमार राय ने बताया कि परिक्षेत्र में 120 आधार शिविरों का आयोजन होगा। लखनऊ में ही 24 से अधिक शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालय चिह्नित किए गए हैं।


सुनील कुमार राय ने बताया कि इन विशेष शिविरों में नए आधार के लिए नामांकन, आधार में नाम, पता, जन्मतिथि व अन्य जनसांख्यिकीय विवरण का संशोधन किया जाएगा। इसके अलावा मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अपडेट कराए जा सकेंगे। फोटो, फिंगरप्रिंट एवं आइरिस भी अपडेट किए जाएंगे। पांच से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट की सुविधा भी उपलब्ध होगी।


राजधानी में यहां लगेंगे आधार शिविर-

लखनऊ जीपीओ क्षेत्र

01 अगस्त : सिप्स अस्पताल के पीछे, जवाहर नगर।
08 अगस्त : मड़ियांव खुदान, गौस मो. मदरसा, नासिर फार्म, मड़ियांव।

22 अगस्त : मनकामेश्वर मंदिर के पास, टैगोर मार्ग, डालीगंज।
लखनऊ परिक्षेत्र

1 से 4 अगस्त : प्राथमिक विद्यालय, रसूलपुर, तिकनियामऊ, गोसाईंगंज।
5 से 7 अगस्त : प्राथमिक विद्यालय, मीरकनगर, निगोहां।

10 से 12 अगस्त : पंचायत भवन, रहमान खेड़ा, काकोरी।
13 से 17 अगस्त : प्राथमिक विद्यालय, थावर, माल।

18 से 20 अगस्त : प्राथमिक विद्यालय, महिंगवां, इटौंजा।
21 से 24 अगस्त : एलीगेंट स्कूल, पश्चिमगांव, सैरपुर, बीकेटी।

25 से 28 अगस्त : प्राथमिक विद्यालय, दरियापुर, गढ़ी चुनौती, बंथरा।
29 से 31 अगस्त : प्राथमिक विद्यालय, शेखनापुर, सरोजनीनगर।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User