FIFA WC ARG vs ALG 3-0: अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को अपने पहले मैच में ही धोया! लियोनेल मेसी ने पहले मैच में ही रचा इतिहास

आज के मुकाबले में अर्जेंटीना ने शानदार खेल दिखते हुए अल्जीरिया को 3 - 0 से हरा दिया।  लियोनेल मेसी ने अपने करियर में एक और उपलब्धि जोड़ ली है. वह फीफा वर्ल्ड कप के छह एडिशन में खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 2006 में सर्बिया और मोंटेनेग्रो के खिलाफ वर्ल्ड कप में डेब्यू किया था. तब से हर टूर्नामेंट में कम से कम एक मैच खेला है, जो अब तक कोई और खिलाड़ी नहीं कर पाया है.

Jun 17, 2026 - 08:46
0 19
FIFA WC ARG vs ALG 3-0: अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को अपने पहले मैच में ही धोया! लियोनेल मेसी ने पहले मैच में ही रचा इतिहास

 लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही मुकाबले में इतिहास रचा है. उन्होंने वर्ल्ड कप के इतिहास में अपनी पहली हैट्रिक लगाई है. मेसी ने ये कामयाबी अल्जीरिया के खिलाफ मुकाबले में हासिल की. इस हैट्रिक के साथ मेसी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है. आज के मुकाबले में अर्जेंटीना ने शानदार खेल दिखते हुए अल्जीरिया को 3 - 0 से हरा दिया। 

मेसी ने मैच के 17वें मिनट में जादुई गोल दागा। उन्होंने बॉक्स के बाहर से बेहतरीन शूट लिया और अल्जीरिया के गोलकीपर को छकाते हुए गोल दागा। यह फीफा विश्वकप में मेसी का 14वां गोल रहा। यह उनका 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच भी है।


 मेसी ने इससे पहले भी गोल किया था, लेकिन रेफरी ने उसे ऑफ साइड बताया था। इसके बाद अल्जीरिया का भी एक गोल ऑफसाइड होने की वजह से ही नेगलेक्ट हो चुका। फिलहाल 27 मिनट के बाद अर्जेंटीना ने अल्जीरिया पर 1-0 की बढ़त बना रखी थी ।


कैनसस सिटी में पहले हाफ के हाइड्रेशन ब्रेक तक मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच के शुरुआती 10 मिनट में दोनों टीमों के एक-एक गोल ऑफसाइड के कारण रद्द कर दिए गए। इसके बाद अर्जेंटीना ने खेल पर पकड़ बनानी शुरू की और कप्तान लियोनेल मेसी ने अपने जादुई अंदाज में मैच का पहला गोल दाग दिया। 


मेसी ने मिडफील्ड से गेंद संभाली, कुछ कदम आगे बढ़े और फिर अपने पसंदीदा बाएं पैर से शानदार शॉट लगाकर अल्जीरिया के गोलकीपर लुका जिदान को कोई मौका नहीं दिया। इस गोल के साथ अर्जेंटीना ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली और स्टेडियम में मौजूद हजारों प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका मिल गया।

अल्जीरिया के खिलाफ 60वें मिनट में लियोनल मेसी ने अपना दूसरा गोल दागते हुए एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह उनके विश्व कप करियर का 15वां गोल रहा। खास बात यह है कि मेसी का यह गोल उनके विश्व कप डेब्यू (जर्मनी 2006) के ठीक 20 साल बाद आया है। 


गोल की शुरुआत एलेक्सिस मैक एलिस्टर के दमदार दूरदराज के शॉट से हुई, जिसे अल्जीरिया के गोलकीपर लुका जिदान पूरी तरह नियंत्रित नहीं कर सके। रिबाउंड पर सबसे पहले पहुंचे मेसी ने बेहद शांत अंदाज में गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया और अर्जेंटीना की बढ़त 2-0 कर दी।


लियोनल मेसी ने 76वें मिनट में अपना तीसरा गोल दागते हुए अल्जीरिया के खिलाफ मुकाबले को पूरी तरह अर्जेंटीना के पक्ष में कर दिया। शानदार टीम मूव के बाद मेसी को बॉक्स के बाहर गेंद मिली और उन्होंने अपने पसंदीदा बाएं पैर से सटीक शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। 


यह मेसी के विश्व कप करियर का 16वां गोल रहा। इसके साथ ही उन्होंने जर्मनी के महान स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोजे के विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल (16) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। सबसे खास बात यह रही कि मेसी ने यह उपलब्धि अपने 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच में हासिल की और विश्व कप में अपना पहला मैच खेलने के ठीक 20 साल बाद इतिहास रच दिया।

बता दे कि लियोनेल मेसी ने अपने करियर में एक और उपलब्धि जोड़ ली है. वह फीफा वर्ल्ड कप के छह एडिशन में खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 2006 में सर्बिया और मोंटेनेग्रो के खिलाफ वर्ल्ड कप में डेब्यू किया था. तब से हर टूर्नामेंट में कम से कम एक मैच खेला है, जो अब तक कोई और खिलाड़ी नहीं कर पाया है.

दुनिया में अपने जादुई खेल से सबका दिल जीतने वाले मेसी ने पिछले बार अपने देश के लिए वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा किया. उन्होंने फाइनल में एम्बाप्पे की फ्रांस को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था. फुलटाइम तक मैच 3-3 से बराबर रहा था. पेनाल्टी शूट आउट में अर्जेंटीना ने 4-2 से मुकाबला अपने नाम किया था.

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User