UPSC CSE 2026 के प्रीलिम्स का Result हुआ जारी, upsconline.nic.in पर ऐसे करें चेक

जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठे थे, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. जो उम्मीदवार इस प्रीलिम्स परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं, वे अब अगले चरण यानी मेंस परीक्षा (Mains) 2026 में बैठने के योग्य माने जाएंगे. आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा में 5 लाख से अधिक उम्‍मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा दी थी. इनमें से 13,343 उम्‍मीदवारों को मुख्‍य परीक्षा के लिए शॉर्ट लिस्‍ट किया गया है. परीक्षा में सफल होने वाले सभी अभ्‍यर्थियों के रोल नंबर की लिस्‍ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है. 

UPSC CSE 2026 के प्रीलिम्स का Result हुआ जारी, upsconline.nic.in पर ऐसे करें चेक


संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है. 


जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठे थे, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. जो उम्मीदवार इस प्रीलिम्स परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं, वे अब अगले चरण यानी मेंस परीक्षा (Mains) 2026 में बैठने के योग्य माने जाएंगे.

आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा में 5 लाख से अधिक उम्‍मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा दी थी. इनमें से 13,343 उम्‍मीदवारों को मुख्‍य परीक्षा के लिए शॉर्ट लिस्‍ट किया गया है. परीक्षा में सफल होने वाले सभी अभ्‍यर्थियों के रोल नंबर की लिस्‍ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है. 

कब होगी मुख्‍य परीक्षा 
प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्‍यर्थियों के पास अब मुख्‍य परीक्षा के लिए बहुत ही कम वक्‍त बचा है. मुख्‍य परीक्षा का आयोजन 21 अगस्‍त से शुरू होगा और पांच दिनों तक किया जाएगा. 

रिजल्ट कैसे चेक करें
यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं. होम पेज पर दिए गए 'UPSC CSE Prelims Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें. आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें आप अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं