UPSC Prelims Result Date 2026: जल्दी से जाने संभावित तारीख! यूपीएससी प्रीलिम रिजल्ट किस तारीख में होगा जारी

नतीजे जारी होने के साथ ही यूपीएससी द्वारा कैटेगरी के अनुसार कटऑफ जारी किया जायेगा। तय कटऑफ पाने वाले उम्मीदवार ही इस भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए सफल माने जायेंगे। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक इस वर्ष यूपीएससी का पेपर का स्तर ज्यादा कठिन था ऐसे में पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल कटऑफ कम रह सकता है।

Jun 09, 2026 - 13:29
0 14
UPSC Prelims Result Date 2026: जल्दी से जाने संभावित तारीख! यूपीएससी प्रीलिम रिजल्ट किस तारीख में होगा जारी

 यूपीएससी प्रीलिम एग्जाम में भाग लेने वाले लाखों अभ्यर्थियों को नतीजे जारी होने का बेसब्री से इंतजार है ताकी वे आगे की तैयारियों को तेज कर सकें। पिछले पैटर्न को देखें नतीजे परीक्षा होने के 15 से 19 दिनों के अंदर जारी कर दिए जाते हैं।

चूंकि परीक्षा का आयोजन 24 मई को हुआ था, ऐसे में नतीजे इस वीक में आने की उम्मीद है। हालांकि, आयोग द्वारा ऑफिशियल डेट की जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।

नतीजे जारी होने के साथ ही यूपीएससी द्वारा कैटेगरी के अनुसार कटऑफ जारी किया जायेगा। तय कटऑफ पाने वाले उम्मीदवार ही इस भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए सफल माने जायेंगे। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक इस वर्ष यूपीएससी का पेपर का स्तर ज्यादा कठिन था ऐसे में पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल कटऑफ कम रह सकता है।

पिछले वर्ष कटऑफ जनरल का 92.66%, ईडब्ल्यूएस का 89.34%, अन्य पिछड़ा वर्ग का 92%, अनुसूचित जाति का 84%, अनुसूचित जनजाति का 82.66%, पीडब्ल्यूबीडी 1 का 76.66%, पीडब्ल्यूबीडी 2 का 54.66, पीडब्ल्यूबीडी 3 का 40.66 और पीडब्ल्यूबीडी 4 का 40.66% रहा था।

यूपीएससी द्वारा नतीजे ऑनलाइन माध्यम से पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी होंगे। इसके बाद अभ्यर्थी नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से नतीजे चेक कर पाएंगे।

यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करना होगा।

वेबसाइट के होम पेज पर आपको व्हाट्स न्यू सेक्शन में रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड कर लें।

अब आप पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक करके अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

5.49 लाख अभ्यर्थी प्रीलिम एग्जाम में हुए थे शामिल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वर्ष यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन 24 मई को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। 

प्रारंभिक परीक्षा में 5.49 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इस भर्ती के माध्यम से कुल 933 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User